एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन 2019: पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने कहा-...तो दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान

शिखर सम्मेलन 2019: पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हमारे जवान हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे हैं, हमारी सेना ने अब तक 40 से ज्यादा पाकिस्तानी मारे होंगे लेकिन पाकिस्तान इसकी कभी पुष्टि नहीं करेगा.

शिखर सम्मेलन 2019: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को हर मोर्चे पर भारत जवाब दे रहा है. लेकिन सेना सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई कब करेगी इसपर पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने कहा कि हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए. सेना हमेशा सरप्राइज देती है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह से परमाणु बम का इस्तेमाल करता है तो वह नक्शे से मिट जाएगा.

एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में बिक्रम सिंह ने कहा, ''मैं लिखकर दे सकता हूं कि हमारे जवान हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे हैं, हमारी सेना ने अब तक 40 से ज्यादा मारे होंगे लेकिन पाकिस्तान इसकी कभी पुष्टि नहीं करेगा.''

'...तो पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा' पूर्व सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अगर परमाणु हमला करता है तो वह नक्शे से मिट जाएगा. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान को पता होना चाहिए कि हमारा जो डॉक्ट्रिन है उसमें साफ-साफ कहा गया है कि अगर पाकिस्तान एक्शन ले तो भारत मुंहतोड़ जवाब दे. हम आपको बता देना चाहते हैं कि पाकिस्तान अगर एक बम का इस्तेमाल करता है तो भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा. सेना इसके लिए भी तैयार है, देश को इससे डरने की जरूरत नहीं है. वो पंगा नहीं लेगा.''

पाकिस्तान पर क्या कार्रवाई होगी? बिक्रम सिंह ने पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें कुछ करना है. राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि हम पाकिस्तान पर कार्रवाई करेंगे. एक रोष जो है देश के अंदर उससे साफ है कि कार्रवाई तो होगी ही.''

Exclusive: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर कैसे हो कार्रवाई? पूर्व सेना प्रमुख ने दिया जवाब

उन्होंने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जब कार्रवाई की जाती है तो उसपर फैसला रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी लेगा. वादी में ऑपरेशन कार्रवाई के लिए हमें सोच-समझ कर विचार रखना चाहिए. क्योंकि कश्मीर में अपने लोग हैं. जब हम अपने इलाके में लड़ाई लड़ते हैं तो हमें लोगों को साथ लेकर चलना होगा. हालात ठीक होंगे तभी लड़ाई जीती जा सकती है.''

बिक्रम सिंह ने आगे कहा कि यह अच्छी बात है कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूरा देश एकजुट है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हम सरकार के साथ हैं.

'कश्मीर समस्या' 2012 से 2014 तक सेना प्रमुख रहे बिक्रम सिंह ने अलगाववाद की तरफ कश्मीरी युवाओं के झुकाव पर कहा, ''हमने पिछले कुछ सालों में घाटी में ढील दी है, ये पिछले सात-आठ साल में हुआ है. इससे घाटी में कट्टरता बढ़ी है, कट्टरता आतंकी बनने का पहला कदम है. कट्टरवादी सोच दीमक की तरह है, इसी कारण से पाक को समर्थन मिलता है.''

शिखर सम्मेलन 2019: जानें- अनुच्छेद 370, राम मंदिर, प्रियंका गांधी और पाकिस्तान पर क्या बोले अमित शाह

बिक्रम सिंह ने कहा, ''सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को अब कार्रवाई का अंदाजा है, इसलिए अब हमें सरप्राइज एलिमेंट क्रिएट होने का इंतजार करना होगा. फौरन कार्रवाई करेंगे तो अपने लोग मरेंगे, दुश्मन को पता नहीं होना चाहिए कि मुक्का कहां आएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget