एक्सप्लोरर

राम जन्मभूमि मामला: शिया वक्फ बोर्ड का SC में हलफनामा, विवादित जगह से हटकर मस्जिद बनाने को तैयार

बोर्ड ने कहा है कि वो विवादित जगह से हट कर मस्ज़िद बनाने को तैयार है. मसले के शांतिपूर्ण हल के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन होना चाहिए.

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि विवाद के हल के लिए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड सामने आया है. बोर्ड ने कहा है कि वो विवादित जगह से हट कर मस्ज़िद बनाने को तैयार है. मसले के शांतिपूर्ण हल के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन होना चाहिए.

गौरतलब है कि 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अयोध्या में विवादित ज़मीन को 3 हिस्से में बांटने का आदेश दिया था. इसमें एक हिस्सा राम जन्मभूमि न्यास, एक निर्मोही अखाड़े और एक सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दिया गया था.

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने विवादित ज़मीन पर सुन्नियों के दावे को गलत बताया है. सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में बोर्ड ने कहा है कि बाबरी मस्जिद बनवाने वाला मीर बाक़ी शिया था. इसलिए, विवादित ज़मीन पर शिया वक्फ बोर्ड का हक है.

हलफनामे में शिया वक्फ बोर्ड ने वैकल्पिक जगह पर मस्ज़िद बनाने का प्रस्ताव भी दिया है. बोर्ड के मुताबिक एक ही जगह पर मंदिर और मस्ज़िद होने से भविष्य में भी विवाद की आशंका रहेगी. इससे बचने के लिए मस्ज़िद दूसरी जगह पर बनाना बेहतर होगा. बोर्ड ने कहा है- हमें राम का स्थान मानी जाने वाली जगह से अलग मुस्लिम बहुल इलाके में ज़मीन दी जाए. हम वहां मस्ज़िद बनाने को तैयार हैं.

शिया वक्फ बोर्ड इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी पक्ष था. हालांकि, उनकी तरफ से कोर्ट में कोई भी पेश नहीं हुआ था. 2010 में हाई कोर्ट के फैसले के बाद मामले से जुड़े मुख्य पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. उनकी अपील पर नोटिस जारी हुआ. ये नोटिस शिया बोर्ड को भी मिला. उसी का बोर्ड ने जवाब दिया है.

इस पूरे मामले में शिया बोर्ड का दर्जा रिस्पॉन्डेन्ट नंबर 24 का है. अभी ये देखना बाकी है कि ज़मीन पर उसके दावे को सुप्रीम कोर्ट कितनी गंभीरता से लेगा.

अपने हलफनामे में शिया वक्फ बोर्ड ने मसले के हल के लिए एक कमिटी बनाने का भी सुझाव दिया है. बोर्ड ने कहा है- सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमिटी बने. इसमें हाई कोर्ट के 2 रिटायर्ड जजों, पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ मामले के तमाम पक्षकार भी शामिल हों. कमिटी विवाद का शांतिपूर्ण हल निकाले.

सुप्रीम कोर्ट में 7 साल से लंबित अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई 11 अगस्त से शुरू होने जा रही है. माना जा रहा है कि उस दिन जस्टिस दीपक मिश्रा, अशोक भूषण और अब्दुल नज़ीर की बेंच विस्तृत सुनवाई की तारीख और दायरे तय करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget