एक्सप्लोरर

शीला दीक्षित बनीं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष, अजय माकन ने दी बधाई

शीला दीक्षित के दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज होने के एलान से पहले ही उनके घर पर दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था. कांग्रेस के नेताओं ने शीला दीक्षित को बधाई दी और मिठाई खिलाईं.

नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष शीला दीक्षित बन गई हैं. इसका आधिकारिक एलान हो चुका है. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट कर शीला दीक्षित को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रदान की. उन्होंने लिखा कि शीला दीक्षित जी को पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं. उनके आधीन, मुझे संसदीय सचिव एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला! मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम,मोदी+केजरीवाल सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएँगे!

शीला दीक्षित के दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज होने के एलान से पहले ही उनके घर पर दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था. कांग्रेस के नेताओं ने शीला दीक्षित को बधाई दी और मिठाई खिलाईं. दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष शीला दीक्षित के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. इनके नाम हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया हैं.

शीला दीक्षित ने इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उन्हें इस असवर को देकर सम्मानित किया है.

अजय माकन के ट्वीट से साफ संकेत मिल रहे हैं कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते मिलने वाले नहीं हैं. कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से ये एलान किया गया था कि आप महागठबंधन में शामिल नहीं होगी.

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने पहले ही कहा था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा 10 जनवरी तक हो जाने की पूरी संभावना है. इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर विचार हो रहा है. गत चार जनवरी को अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था.

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस की कमान देने की चर्चा जोरों पर थी. करीब चार वर्ष तक दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष रहने के बाद अजय माकन ने पद छोड़ दिया था.

शीला दीक्षित हो सकती हैं दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष, थोड़ी देर में औपचारिक एलान संभव

दिल्ली: माकन ने दिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अब शीला दीक्षित को जिम्मेदारी देने पर चर्चा

10 जनवरी तक होगी दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा- पीसी चाको

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget