एक्सप्लोरर

जब कपूर से दीक्षित बनीं शीला, शादी से पहले पति ने DTC बस में किया था प्रपोज

'सिटीजन दिल्ली- माई टाइम, माई लाइफ़' नाम की किताब में शीला दीक्षित ने अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े कई वाकिये का जिक्र किया है. उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान दिल्ली की स्थिति, मेट्रो, बिजली और कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी बातों के बारे में लिखा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कल निधन हो गया और आज  दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पिछले साल उन्होंने जयपुर के लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी आत्मकथा का विमोचन किया था. 'सिटीजन दिल्ली- माई टाइम, माई लाइफ़' नाम की इस किताब में शीला दीक्षित के निजी जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़े कई रोचक पहलुओं का जिक्र है. शीला ने इस किताब में लिखा है कि उनके पति विनोद दीक्षित ने उन्हें डीटीसी में प्रपोज किया था.

शीला कपूर से शीला दीक्षित बनने की कहानी

इस किताब में शीला कपूर से शीला दीक्षित बनने की रोचक घटना का जिक्र है. पिछले साल इस किताब के बारे में बातचीत करते हुए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि उस वक्त मिरांडा हाउस कॉलेज की अपनी बस नहीं थी. सिर्फ एक बस थी जो सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मिरांडा हाउस के बीच चलती थी. इसी बस में विनोद दीक्षित ने उन्हें प्रपोज किया और बाद में दोनों की शादी हुई. इस तरह से शीला कपूर, शीला दीक्षित बन गईं. विनोद दीक्षित के पिता उमाशंकर दीक्षित कांग्रेस के बड़े नेता थे.

शीला दीक्षित की राजनीति में एंट्री

शीला दीक्षित को राजनीति से लगाव था. शादी के बाद उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित ने उनका समर्थन किया. धीरे-धीरे उनका कद कांग्रेस पार्टी में बढ़ता चला गया. इस किताब में शीला दीक्षित ने अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े कई वाकिये का जिक्र किया है. उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान दिल्ली की स्थिति, मेट्रो, बिजली और कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी बातों के बारे में लिखा है. शीला दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने  दिल्ली को हरा-भरा बनाने की कोशिश की.

शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास दूसरे राज्यों की तरह अधिकार नहीं थे. ज़मीन,पुलिस और सब कुछ केंद्र के पास था. ऐसे में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना एक मुश्किल काम था. बिजली का हाल ख़राब था सिर्फ़ चार घंटे मिलती थी. दिल्ली मेट्रो के बारे में शीला दीक्षित ने कहा कि अटल बिहारी वाजयेपी जी के वक़्त दिल्ली में मेट्रो शुरू हुई और उन्होंने पूरा साथ और सम्मान दिया. किताब में मायावती का भी जिक्र है. दरअसल शीला दीक्षित और मायावती की कभी मुलाकात नहीं हुई. लेकिन शीला दीक्षित ने मायावती को एक चिट्ठी लिखी, ''दिल्ली प्यासी है.'' इस चिट्ठी के बाद मायावती ने एक सप्ताह के भीतर जमीन दे दी.'' लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री का मानना है कि अब राजनीति में आपसी सम्मान की कमी दिखती है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

यूपी: आज सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे सीएम योगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे

आज की दिल्ली की ये तस्वीर शीला दीक्षित के इन फैसलों की देन हैं

वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज होगा टीम इंडिया का एलान, धोनी नहीं जाएंगे, पंत को मिल सकता है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget