एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सबसे पहले काम ये करेंगे शशि थरूर, BJP के खिलाफ बनाई रणनीति

शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे अध्यक्ष बनते हैं तो सबसे पहले पार्टी नेताओं को बीजेपी में जाने से रोकेंगे. उन्होंने बीजेपी के खिलाफ रणनीति बना ली है.

Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने बीते दिनों कुछ ऐसे बयान दिए जिनसे पार्टी में अंदरूनी तौर पर काफी खलबली मच गई. उन्होंने कहा था कि पार्टी में कुछ लोग यह मान रहे थे कि कोई आधिकारिक उम्मीदवार (Official Candidate) है. उनके इस बयान को मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से जोड़कर देखा जा रहा था, जो अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी हैं. इसी को लेकर अब थरूर ने असम के गुवाहाटी में बयान दिया. उन्होंने कहा, "खड़गे सर मेरे नेता भी हैं. हम दुश्मन नहीं हैं. मैं कांग्रेस में बदलाव का उम्मीदवार हूं."

'जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया वे बागी नहीं हैं'

उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो उनका पहला काम पार्टी (कांग्रेस) नेताओं को बीजेपी में शामिल होने से रोकना है. उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया, वे बागी नहीं हैं या गांधी परिवार के खिलाफ नहीं हैं...यह एक गलत धारणा है. गांधी परिवार हमेशा कांग्रेस के साथ हैं, हम भी."

'वह जहां भी जाते हैं, उनके आसपास दिग्गज होते हैं'

थरूर ने 9 अक्टूबर को एनडीटीवी टाउन हॉल में कहा था कि उन्होंने हमेशा उम्मीद की थी कि एक वरिष्ठ उम्मीदवार होगा और वरिष्ठ नेता उनके आसपास रैली करेंगे. थरूर ने एनडीटीवी से कहा, "यह उनके (मल्लिकार्जुन खड़गे) के नामांकन फॉर्म और वहां हस्ताक्षर और उनके अभियान के निशान से स्पष्ट है. वह जहां भी जाते हैं, उनके आसपास दिग्गज होते हैं, लेकिन मैं जहां भी जा रहा हूं, वहां साधारण नागरिक हैं."

उन्होंने कहा, "एक नए अध्यक्ष के तहत कांग्रेस फिर से भारत के लोगों के लिए काम करेगी जैसा कि उसने हर अध्यक्ष के अधीन किया है. नए अध्यक्ष के मुख्य कार्यों में से एक 2024 (लोकसभा चुनाव) के लिए अन्य दलों तक पहुंचना है. हमारा पहला परीक्षण एक नया राष्ट्रीय गठबंधन बनाने पर होगा."

ये भी पढ़ें- असम में लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरके शशि थरूर, अध्यक्ष पद के चुनाव पर बोले- मेरे साथ युवाओं का समर्थन

ये भी पढ़ें- गुजरात Vs दिल्ली मॉडल के बीच ओवैसी के हैदराबाद मॉडल की हुई एंट्री, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में हुआ शपथ ग्रहण
सिक्किम के नए राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक में हुआ शपथ ग्रहण
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget