एक्सप्लोरर

शशि थरूर को सुनने डिक्शनरी लेकर पहुंचा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों ने लिए मजे

Shashi Tharoor English: शशि थरूर के बारे में कहा जाता है कि डिक्शनरी लेकर ही वे समझ में आएंगे. एक शख्स उनके कार्यक्रम में सच में डिक्शनरी लेकर पहुंच गया.

Shashi Tharoor English: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अंग्रेजी के तो सभी कायल हैं. सोशल मीडिया पर कभी-कभी इसकी झलक मिल जाती है जब वे कुछ ऐसे शब्द इस्तेमाल कर देते हैं, जिसे समझने के लिए डिक्शनरी की जरूरत पड़ जाती है. शशि थरूर की अंग्रेजी को लेकर मजाक में कहा जाता है, कि उन्हें पढ़ना है तो डिक्शनरी लेकर बैठिए. शशि थरूर की धाकड़ अंग्रेजी वाला ये मजाक असल में हो गया जब एक शख्स उनके कार्यक्रम में उन्हें सुनने गया तो डिक्शनरी साथ लेकर पहुंचा.

सामने आया वीडियो

कांग्रेस नेता शशि थरूर नगालैंड में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शशि थरूर को सुनने आया शख्स डिक्शनरी लिए हुए बैठा दिख रहा है. एक ट्विटर यूजर @rlungleng ने इस वीडियो को शेयर किया है.

26 फरवरी को ट्विटर पर शेयर वीडियो में दिखा कि शख्स कार्यक्रम के दौरान डिक्शनरी गोद में रखे हुए है. वहीं, शशि थरूर सामने मंच पर बैठे दिख रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि "नागालैंड में किसी ने डॉ. शशि थरूर को सुनने के लिए सचमुच मेरे शो में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ला दी. डिक्शनरी साथ ले आने को मैं तब तक सिर्फ एक मजाक ही समझता था जब तक मैंने इसे नहीं देखा."

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो

शेयर किए जाने के बाद वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह संख्या बढ़ ही रही है. कई सारे यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो को दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी शेयर किया जा रहा है.

अंग्रेजी के ये शब्द पढ़े हैं आपने?

शशि थरूर सोशल मीडिया पर कई बार कठिन शब्द लिख चुके हैं. ऐसा ही एक शब्द उन्होंने बीते साल मई में इस्तेमाल किया था- Quomodocunquize. इसका मतलब भी उन्होंने बताया था. इस शब्द का मतलब होता है- किसी भी कीमत पर पैसा बनाना.

Quockerwodger- ये शब्द शशि थरूर ने 20 अप्रैल, 2022 को ट्वीट किया था. इसका मतलब लकड़ी का तोता है. इसमें उन्होंने सरकार पर तंज कसा था, जिसका मतलब था कि ऐसा नेता जो किसी के इशारे पर काम करे.

floccinaucinihilipilification- ये शब्द हम तो नहीं पढ़ सकते. वैसे शशि थरूर ने इसका मतलब भी बताया था. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक, इसका अर्थ ‘व्यर्थ की चीजों के बारे में विचार करने की आदत’ होता है.

यह भी पढ़ें- मेघालय में नहीं चला मोदी मैजिक, दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर रही बीजेपी, एग्जिट पोल का आंकड़ा चौंका रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget