एक्सप्लोरर

Meghalaya Exit Polls 2023: मेघालय में नहीं चला मोदी मैजिक, दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर रही बीजेपी, एग्जिट पोल का आंकड़ा चौंका रहा

Meghalaya Exit Polls 2023: मेघालय की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. 2 मार्च को नतीजे आएंगे. इससे पहले एग्जिट पोल में जनता के मूड का पता चला है.

Meghalaya Exit Polls 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव इस बार बीजेपी के लिए बहुत ही खास रहा है. राज्य में पहली बार बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी बड़े दांव की उम्मीद कर रही है. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी पीएम मोदी के सहारे जीत की उम्मीद कर रही थी लेकिन मोदी मैजिक चलता नहीं दिखाई दे रहा है. चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल के नतीजे यही बताते हैं.

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार (27 फरवरी) को मतदान पूरा हो गया. राज्य की 60 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को त्रिपुरा और नगालैंड के साथ घोषित किए जाएंगे. इसके पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, जिसमें जनता का मूड पता चल रहा है. राज्य की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ था. एक कैंडिडेट के निधन के कारण एक सीट पर चुनाव टल गया.

दहाई से भी नीचे बीजेपी
एग्जिट पोल के मुताबिक मेघालय में बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिखाई दे रही है. सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए ऐसा ही रुझान दिखा रहे हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक 59 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 4 से 8 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. राज्य में नेशनलिस्ट पीपल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ा दल बन सकती है. एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 6-12 सीट मिलती दिखाई गई हैं. टीएमसी को 5-9 सीट मिलती दिख रही हैं.

जी न्यूज-मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं. टीएमसी को 8-13 सीट मिलती दिख रही है और पार्टी किंगमेकर बन सकती है. बीजेपी को 6 से 11 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस को 3-6 जबकि अन्य के खाते में 10 से 19 सीटें जाती नजर आ रही हैं.

बीजेपी का वोट शेयर दहाई के पार
राज्य में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है. एग्जिट पोल बीजेपी को 14 फीसदी वोट मिलता दिखा रहे है. एनपीपी को 29 फीसदी, कांग्रेस को 19 फीसदी और टीएमसी को 16 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य दलों को 11 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें

नगालैंड में कौन बनेगा सीएम? एग्जिट पोल के नतीजों ने खोला राज, पब्लिक ने बताया अपना मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget