एक्सप्लोरर

क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम के दिल्ली वाले फ्लैट से बरामद किया लैपटॉप, बिहार में घर से मिला फोन

शरजील इमाम के वसंत कुंज वाले फ्लैट से लैपटॉप और डेक्सटॉप बरामदबिहार के जहानाबाद स्थित घर से शरजील इमाम का फोन भी बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम के वसंत कुंज स्थित फ्लैट से लैपटॉप और एक सर्जन का डेस्कटॉप बरामद कर लिया है. वह वसंत कुंज में किराए पर रहता था. इसके साथ ही क्राइम ब्रांच ने शरजील के बिहार के जहानाबाद स्थित घर से उसका मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शरजील ने सीएएए और एनआरसी के विरोध में पैमफ्लेट भी छपवाये थे जिसमें लोगों को गुमराह करने के लिए गलत जानकारी लिखी गई थी. उन पैपफ्लेट को भी बरामद किया गया है. साथ ही उस प्रिंटिंग दुकान का भी पता लगाया जा चुका है जहां से इन पैमफ्लेट को छपवाया गया था. उसने कई मस्जिदों में इन पैमफ्लेट को बांटा था.

28 जनवरी को बिहार से गिरफ्तार हुआ था शरजील इमाम

गौरतलब है कि असम से भारत को काटने वाले बयान के बाद चर्चा में आए जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबद से 28 जनवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे बिहार से दिल्ली लाया गया. शरजील इमाम के कुछ भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. एक भाषण उसने 13 दिसंबर को दिल्ली के जामिया इलाके में दिया था, जबकि दूसरा भाषण अलीगढ़ में 16 जनवरी को दिया था.

पूछताछ में क्या कुछ पता चला शरजील से पूछताछ करने वाले एक आला अधिकारी के मुताबिक वह पूरी तरह से अपनी फिलॉस्फर वाली बातें करके पुलिस को उलझाने की कोशिश कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ के दौरान शरजील ने अपने अनेक अहम साथियों के नाम भी बताए हैं जिन्हे पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है साथ ही उसके पीछे के नेटवर्क को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है. शरजील के बारे में और जानकारी के तहत पता चला है कि उसे 30 हजार रुपये का जेएनयू से फैलोशिप मिलता है. साथ ही वो अपना प्राइवेट साफ्टवेयर बनाकर भी बेचता है. यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget