NCP विधायक का एलान, पार्टी प्रमुख शरद पवार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राकांपा ने बड़ा एलान किया है. राकांपा के विधायक ने बताया है कि शरद पवार 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. पार्टी उनके नाम पर विचार नहीं करेगी

मुंबई: 2019 के चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता जितेंद्र आव्हाड ने पार्टी प्रमुख शरद पवार 2019 को लेकर बड़ा बयान दिया है. आव्हाड ने कहा एनसीपी प्रमुख 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. पवार के पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लगाते हुए आव्हाड ने पत्रकारों को बताया कि पवार ने 2014 में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
पवार के नाम पर विचार नहीं करेगी पार्टी!
मुंबई-कुर्ला से एनसीपी विधायक ने कहा, "पवार ने पार्टी से उनके नाम पर विचार नहीं करने को कहा क्योंकि वह प्रत्याशी नहीं बनेंगे.आज की बैठक में, पवार ने कहा कि वह (लोकसभा चुनाव की) दौड़ में नहीं है. किसी को भी उनका नाम प्रस्तावित नहीं करना चाहिए." आव्हाड ने इस बात से भी इनकार किया कि राकांपा प्रमुख ने मवाल लोकसभा सीट से पार्थ पवार की उम्मीदवारी का विरोध किया है. पार्थ पवार वरिष्ठ नेता अजित पवार के बेटे है.
कांग्रेस से गठबंधन के लिए मांगी हैं माहाराष्ट्र लोकसभा की आधी सीटें
आव्हाड ने कहा, "प्रारंभिक चर्चा जारी है. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार पार्टी की राज्य इकाई के दफ्तर में एनसीपी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए पिछले दो दिन से बैठक कर रहे हैं. यह बैठक शनिवार सुबह शुरू हुई.
एक अन्य घटनाक्रम में, महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा कि अगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर जाधव रायगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं तो वह अपने कदम पीछे खींच लेंगे. राकांपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत में राज्य की आधी लोकसभा सीटें मांगी हैं. महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं.
'महागठबंधन' जांचा, परखा और विफल विचार है, विकासशील भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा- जेटली
DETAIL: 2019 में राहुल गांधी की उम्मीद का फूल खिलेगा या मुरझाएगा?
























