एक्सप्लोरर

ये कहना गलत है कि अजित पवार के विद्रोह के पीछे मैं हूं- शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ किया कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला अजित पवार का है. यह एनसीपी का फैसला नहीं है और वह इसका समर्थन नहीं करते हैं. उन्होंने दावा किया कि राज्य में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनेगी.

पुणे: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि अजित पवार के बीजेपी के साथ जाने और उप मुख्यमंत्री बनने के निर्णय के पीछे वह नहीं थे. एकबार फिर उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि अजित पवार को पार्टी से बर्खास्त करने के सवाल पर निर्णय पार्टी के स्तर पर लिया जाएगा. उन्होंने सतारा जिले के कराड में पत्रकारों से कहा कि अजित पवार के साथ वह सम्पर्क में नहीं हैं, जिन्होंने एनसीपी के खिलाफ बगावत की है.

एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने का फैसला उनके भतीजे अजित पवार का है. पवार ने कहा, ‘‘ यह पार्टी का निर्णय नहीं है और हम इसका समर्थन नहीं करते.’’ उन्होंने कहा, “इसमें मेरे शामिल होने का सवाल ही नहीं... अगर मैं शामिल होता, तो मैंने अपने साथियों को इस बारे में बताया होता.”

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा- अजित पवार के साथ जल्द एक और मीटिंग की उम्मीद

इस रिपोर्ट पर कि अजित पवार तीन दलों के बीच सरकार बनाने के लिए चल रही बातचीत से ऊब गए थे, उन्होंने कहा कि किसी को भी व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा निर्णय लेने का अधिकार नहीं है और किसी भी अलग राय को पार्टी की बैठकों में रखना चाहिए. यह पूछने पर कि क्या अजित पवार प्रवर्तन निदेशालय के मुकदमे को लेकर दबाव में थे, एनसीपी प्रमुख ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.”

राज्य में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के सरकार गठन करने के फैसले पर पवार ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे.’’ राज्य में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की सरकार बनने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि (गठबंधन) महाराष्ट्र में सरकार बनाएगा.”

शरद पवार ने कहा, ‘‘ मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में कई घटनाएं देखी हैं. कठिनाइयां आती हैं, लेकिन वह अस्थायी होती हैं और मेरा अनुभव है कि राज्य के लोग मजबूती से इस स्थिति का सामना करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि जब तक उनके पास युवकों का समर्थन है उन्हें किसी चीज की चिंता नहीं है.

कांग्रेस का दावा- लोकसभा में मार्शल ने दो महिला सांसदों के साथ की धक्कामुक्की, सोनिया गांधी ने जताई कड़ी आपत्ति

इससे पहले पवार ने महाराष्ट्र के कराड में पहुंचकर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. पवार आज सुबह पड़ोसी जिले सतारा में कराड स्थित चव्हाण के स्मारक ‘प्रीतिसंगम’ पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की. उनके साथ सतारा से राकांपा के लोकसभा सदस्य श्रीनिवास पाटिल भी मौजूद थे.

गौरतलब है कि एनसीपी नेता अजित पवार अप्रैल 2013 में राज्य में सूखे पर दिए अपने कुछ बयानों के मद्देनजर चव्हाण के स्मारक पर एक दिन के अनशन पर बैठे थे, जो अभी पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार को समर्थन कर रहे हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget