एक्सप्लोरर

MVA Rally: शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद MVA की पुणे में होने वाली रैली रद्द, उठ रहे ये सवाल

MVA Rally: शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद से महा विकास अघाडी की रैली पर संकट मंडरा रहा है.

MVA Rally: कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के गठबंधन वाली महा विकास अघाडी (MVA) की 14 मई को पुणे में होने वाली रैली रद्द हो गई. एमवीए की कोल्हापुर और अमरावती में होने वाली रैली पर भी संकट मंडरा रहा है. माना जा रहा है कि एनसीपी अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद से एमवीए में पहले जैसी एकता नहीं रही.  

शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद एनसीपी में होने वाले बदलाव को देखते हुए पुणे में होने वाली वज्रमूठ रैली की तारीख पर निर्णय लंबित कर दिया गया है. दरअसल मंगलवार (2 मई) को शरद पवार ने मराठी भाषा में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ के संशोधित संस्करण के विमोचन के दौरान ऐलान किया कि वो एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे. 

शरद पवार के इस फैसले का असर सिर्फ एनसीपी पर ही नहीं कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट पर भी हुआ है क्योंकि इससे कई कार्यक्रमों पर ब्रेक लग गया. बता दें कि शरद पवार के इस्तीफे से एक दिन पहले ही यानी कि सोमवार (1 मई) को उद्धव ठाकरे और अजित पवार सहित एमवीए के कई नेताओं ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रैली की. 

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा था कि विपक्षी एकजुटता से संविधान की सुरक्षा होगी, लेकिन शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के एलान के बाद भविष्य में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है. ऐसे में समझा जा सकता है कि एमवीए भी इस पूरे मामले के थमने का इंतजार कर रही है. 

कौन बनेगा अध्यक्ष? 

शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद से चर्चा शुरू हो गई कि एनसीपी का अगला प्रेसिडेंट कौन होगा? शरद पवार के भतीजे अजित पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि वो एनसीपी के अध्यक्ष होंगे. 

इसी बीच अजित पवार ने उन्होंने (शरद पवार ने) कहा है कि उन्होंने फैसला कर लिया है, लेकिन आपके आग्रह पर इस पर सोचने के लिए उन्हें दो-तीन दिन का वक्त चाहिए. वहीं एनसीपी के वाइस प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार (3 मई) को कहा कि जब तक शरद पवार पद से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करते वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे और तब तक उनके उत्तराधिकारी को चुने जाने पर कोई चर्चा नहीं होगी. 

पटेल ने कहा कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक उनके (शरद पवार) के उत्तराधिकारी पर विचार करने का कोई सवाल ही नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Sharad Pawar Resigned: क्या शरद पवार की जगह प्रफुल्ल पटेल बनेंगे NCP के अध्यक्ष? खुद दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget