एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resign: महाराष्ट्र में फिर पलटेगी रोटी! शरद पवार ने अजित से क्यों कहा- 'इस्तीफे पर दोबारा सोचने के लिए चाहिए 2-3 दिन'

Sharad Pawar News: महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने इस्तीफे का एलान कर राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया था. अब इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु हो गए हैं.

Sharad Pawar Resignation: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार के इस्तीफे के एलान के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत में उबाल आ गया है. इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि हम सब शरद पवार से मिले और कार्यकर्ताओं की मांग पर ध्यान देने की गुजारिश की. अजित ने कहा कि शरद पवार ने इस मामले में फैसला लेने और सोचने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा है.

एनसीपी नेता अजित पवार ने मंगलवार (2 मई) को शरद पवार के इस्तीफे के एलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से धरना खत्म करने और वापस लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमने उन्हें (शरद पवार) बताया कि कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है. हमने उन्हें ये भी बताया कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि एक कार्यकारी अध्यक्ष के साथ वह पार्टी चीफ बने रहें. इस पर फैसला लेने के लिए उन्हें दो-तीन दिन चाहिए.

दो-तीन दिन का इंतजार करना होगा- अजित पवार

महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने मंगलवार को इस्तीफे का एलान कर राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया था. हालांकि, इसके तुरंत बाद ही कई एनसीपी नेताओं ने शरद पवार से उनका फैसला वापस लेने का अनुरोध किया. अजित पवार ने कहा कि रोहित पवार, छगन भुजबल और अन्य नेताओं ने मुंबई में एनसीपी चीफ के आवास पर उनसे मुलाकात की. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से दो से तीन दिन इंतजार करने को कहा है.

कमेटी चुनेगी अगला अध्यक्ष

एनसीपी का अगला चीफ कौन होगा, इसका फैसला करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है. शरद पवार ने इस्तीफे के एलान के बाद कार्यक्रम में कहा कि मैं अध्यक्ष पद के चुनाव पर फैसला करने के लिए एनसीपी सदस्यों की एक समिति बनाने की सिफारिश कर रहा हूं. इस समिति में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, केके शर्मा, पीसी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फौजिया खान, धीरज शर्मा, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की सोनिया दूहन शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

Sharad Pawar Resigns: कार्यकर्ता ने शरद पवार को मनाया तो अजित पवार बोल उठे, 'अरे चुप बैठ न...', वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
CJP प्रदर्शन पर दावा करने वाले अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए, BJP बोली- 'टाइमिंग तो...'
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार
मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget