एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. की महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर बनी बात, जानें कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

I.N.D.I.A Seat Sharing: उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस और  प्रकाश आंबेडकर के बीच महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारा हो गया है.

I.N.D.I.A Seat Sharing: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सामने सीट शेयरिंग को लेकर सवाल कायम है. इस बीच पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना से जुड़े सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि महाराष्ट्र में आम चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार हो चुका है. 

शिवसेना (यूबीटी) के सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति हो गई है. इसके तहत राज्य की 48 सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 20 सीटें, कांग्रेस को 15 सीटें, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 10 सीटें और  प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी पार्टी को 2 सीटें देने पर गठबंधन राजी हुआ है. इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी. 

बैठकों का दौर जारी 
कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के साथी दलों के साथ आए दिन बैठक कर रही है. जनवरी में ही महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में शामिल कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच मीटिंग हुई थी.

बैठक के बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा था कि सकारत्मक चर्चा हुई है. हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर मामला सुलझ जाएगा. वहीं शरद पवार की एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा था, ''यह सच है कि शिवसेना अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और इस पर शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत हो रही है.'' 

बता दें कि महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार होना विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए राहत की बात है. ऐसा इसलिए क्योंकि गठबंधन को पश्चिम बंगाल, पंजाब और बिहार में झटका लग चुका है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 2019 में जीतीं 303, इस बार 370, समझिए पीएम मोदी के इस दावे के पीछे का मैथमेटिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget