एक्सप्लोरर

शक्ति सिंह गोहिल को मिली गुजरात कांग्रेस की कमान, दीपक बावरिया को बनाया गया इन 2 राज्यों का प्रभारी

Gujarat New Congress Chief: शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस की गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Shakti Singh Gohil: शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस की गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कांग्रेस नेता दीपक बावरिया को दिल्ली कांग्रेस और हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है. वहीं कांग्रेस ने वी वैथीलिंगम को पुडुचेरी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा सांसद हैं. वी वैथीलिंगम केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वह पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं, वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चल रहा था विचार-विमर्श

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात के अहम शीर्ष पदों पर विचार-विमर्श के लिए राज्य के नेताओं को बुलाया था. गुरुवार (8 जून) को गुजरात कांग्रेस के शीर्ष कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया, अमित चावड़ा, शैलेश परमार, सिद्धार्थ पटेल और दीपक बाबरिया केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे.

इसके बाद शुक्रवार (9 जून) को दो राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और दो राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है.

इससे पहले जगदीश ठाकोर थे गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष

कांग्रेस के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी पीसीसी/आरसीसी के निवर्तमान अध्यक्षों के योगदान की सराहना करती है. इससे पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी जगदीश ठाकोर, पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी एवी सुब्रमण्यम और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भाई जगताप संभाल रहे थे. 

शक्ति सिंह गोहिल को मिली गुजरात कांग्रेस की कमान, दीपक बावरिया को बनाया गया इन 2 राज्यों का प्रभारी

गौरतलब है कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद जगदीश ठाकोर ने अध्यक्ष पद को छोड़ने की पेशकश की थी. चुनाव में कांग्रेस ने 182 सीटों में से सिर्फ 17 पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने भी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, प्रभारी का दायित्व वही संभाल रहे हैं.

भाई जगताप को हटाने की वजह क्या है?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश की रिपोर्ट के चलते भाई जगताप को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाया गया है. पिछले साल विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस के पहले नंबर के उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे हार गए थे, जबकि भाई जगताप की जीत हुई थी. सूत्र बताते हैं कि चंद्रकांत हंडोरे की हार की वजह से दलित समाज कांग्रेस से नाराज था. जिसके बाद पार्टी ने एक दलित चेहरे को क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाना तय किया.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शिंदे की शिवसेना और बीजेपी में दरार के संकेत, सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे ने की इस्तीफे की पेशकश, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget