एक्सप्लोरर

गृह मंत्री से मुलाकात के लिए शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस से लगाई गुहार, अब तक नहीं मिली इजाजत

आज शाहीन बाग की महिला प्रदर्शनकारी गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की कोशिश कर रही हैं. अमित शाह ने कहा था कि जिस किसी को भी सीएए को लेकर आपत्ति है, वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं.

नई दिल्ली: शाहीन बाग के कुछ प्रदर्शनकारियों ने कल एलान किया था कि वो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आज अपनी बात उनके सामने रखेंगे. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस से आवेदन देकर गृह मंत्री के घर जाने के लिए इजाजत मांगी है. लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें इजाजत नहीं मिली है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रात करीब 3 बजे शाहीन बाग के लोग एक एप्लीकेशन ले कर आय थे जिसमें इन्होंने रविवार दोपहर गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर तक पैदल जाने की इजाजत मांगी थी.

पुलिस के मुताबिक इस एप्लीकेशन में 5 हजार से ज्यादा लोगों के जाने की बात कही गयी थी. पुलिस के मुताबिक जिसके बाद उनकी एप्लीकेशन नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट भेज दी गई है. जहां से पुलिस इसे हेड क्वार्टर भेजा जाएगा. पुलिस का कहना है कि हम खुद इनसे बातचीत कर रहे है कि अगर कोई डेलीगेशन मिलना चाहता है तो हम खुद अपॉइंटमेंट दिलवाने में मदद करेंगे. दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसी तरह के मार्च को यहां से जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

दरअसल, एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का कोई प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलना चाहता है तो वो उनसे बातचीत को तैयार हैं.

दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर साधा निशाना

दूसरी तरफ अमित शाह के इस बयान को लेकर आलोचना भी हो रही है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाहीन बाग के प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, '' आज अमित शाह जी शाहीनन बाग के धरना देने वालों से मिल रहे हैं. तीन निर्णय ले लीजिये देश में शांति हो जायेगी. 1- CAA वापस, 2- NO NPR, 3- NO NRC. या फिर मोहन भागवत जी के अहमदाबाद में दिए बयान पर ध्यान देते हुए अपना इस्तीफा दे दीजिए.''

दिसंबर से शाहीन बाग में धरने पर हैं महिलाएं

शाहीन बाग में 15 दिसंबर से ही धरने पर बैठी महिलाएं सीएए के साथ ही एनआरसी और एनपीआर का भी विरोध कर रही हैं. इस प्रदर्शन को 60 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है.

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल 3.0: रामलीला मैदान में आज 12 बजे शपथ, जानिए- 10 बड़ी बातें

रिश्वत मामला: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया के ओएसडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget