एक्सप्लोरर

Shaheed Diwas: पीएम मोदी की सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को श्रद्धांजलि, बोले – 'कभी भुलाया नहीं जा सकता'

PM Modi: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान हर भारतीय के दिल में अमर है. शहीदी दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने इन्हें नमन करते हुए उनकी वीरता को श्रद्धांजलि दी.

Martyrs Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (23 मार्च) को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इन वीर सेनानियों को लाहौर षड्यंत्र मामले में अंग्रेजों की हुकूमत ने फांसी की सजा दी थी. इतिहास गवाह है कि जब तीनों को फांसी दी जा रही थी तब भी वे निडर होकर आजादी के नारे लगा रहे थे.

भगत सिंह ने आठ अप्रैल 1929 को अपने साथी बटुकेश्वर दत्त के साथ ‘सेंट्रल असेंबली’ में बम फेंका था. उनका मकसद किसी की जान लेना नहीं बल्कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करना था. ये घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक अहम मोड़ साबित हुई. इसके बाद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले के तहत सांडर्स हत्याकांड में दोषी ठहराया गया और 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई.

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को PM मोदी की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा 'आज हमारा राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा है. स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता रहेगा.'

PM मोदी ने शहीदों के बलिदान को किया नमन

पीएम मोदी ने आगे लिखा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान आज भी भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी साहसिक सोच, निडरता और स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण राष्ट्र प्रेम की भावना को और मजबूत करता है. इन वीरों का अदम्य साहस, संघर्ष और देश के प्रति उनकी निस्वार्थ भक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. उनके बलिदान की गूंज हर भारतीय के दिल में सदैव बनी रहेगी और देश के उत्थान के लिए हमें समर्पित रहने की सीख देती रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget