एक्सप्लोरर

BJP के लिए इस राज्य से आई बुरी खबर! पार्टी के बड़े नेता पर पर हो गया यौन उत्पीड़न का केस, ब्लैकमेल का भी आरोप

Case Against Arun Kumar Puthila: दक्षिण कन्नड़ जिले में दर्ज FIR में महिला ने कहा है कि आरोपी ने जून 2023 में बेंगलुरु के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया. इस दौरान उसने फोटो- वीडियो भी क्लिक की थी.

Sexual Assault Case Against Karnataka BJP Leader: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं. कर्नाटक पुलिस ने 47 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर कर्नाटक भाजपा नेता अरुण कुमार पुथिला के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है.

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने जून 2023 में बेंगलुरु के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया था. महिला ने दावा किया है कि उस वक्त यौन उत्पीड़न के दौरान आरोपी ने उसकी कुछ तस्वीरें, सेल्फी और वीडियो लिए थे. वह इनका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए कर रहा था.

लोकसभा चुनाव से पहले की थी बीजेपी में वापसी

दक्षिण कन्नड़ जिले में दर्ज कराई गई एफआईआर में महिला ने आरोपी पर धोखाधड़ी, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का भी आरोप लगाया है. अरुण कुमार पुथिला ने भाजपा के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में पुत्तूर विधानसभा चुनाव लड़ कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बाद में लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर से बीजेपी में शामिल हो गए थे.

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में कर्नाटक पुलिस का कहना है कि लोकल थाने में केस दर्ज है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित महिला से विस्तार से पूछताछ की गई है. जल्द ही इस मामले में आरोपी से भी पूछताछ होगी और उचित कार्रवाई की जाएगी.

प्रज्वल रेवन्ना केस में भी बीजेपी पर उठे थे सवाल

इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अचानक जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना सेक्स कांड सामने आने के बाद बीजेपी पर कई तरह के सवाल उठे थे. तब बीजेपी जेडीएस के साथ गठबंधन में थी और हासन सीट से वह गठबंधन के प्रत्याशी थे. पीएम नरेंद्र मोदी भी उनके प्रचार के लिए आए थे, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था.

ये भी पढ़ें

Manipur Violence: फिर जलने लगा मणिपुर, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने ड्रोन से बरसाए बम, 2 की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget