एक्सप्लोरर

पंजाब में पुलिस टीम पर हमला करने और ASI का हाथ काटने के मामले में 7 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच निहंग सिख समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन सभी को बलबेरा गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है.

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस टीम पर हमला करने और सहायक एएसआई के हाथ काटने के मामले में राज्य के एक गुरुद्वारे से पांच निहंग सिख समेत सात लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि सात में से पांच वे लोग हैं जो रविवार तड़के पटियाला की सब्जी मंडी के बाहर हुए हमले में शामिल थे.

पुलिस ने बताया कि चार-पांच 'निहंगों' (कृपाण रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक गाड़ी में यात्रा कर रहा था और मंडी के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा.

बेरिकेड्स को मारी टक्कर

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा, "उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए बेरिकेड्स पर टक्कर मार दी." उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

तलवार से एएसआई का काटा हाथ

उन्होंने कहा, "तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया. पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है."

गुरुद्वारे से हुए गिरफ्तार

एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि हमलावर पास के बलबेरा गांव में फरार हो गए और उन्हें वहां के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों को परिसर से निहंगों को बाहर निकालने के लिए तैनात किया गया. साथ ही बताया कि गुरुद्वारा के आस-पास लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी.

D G ने घटना को बताया दुखद

पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने ट्वीट में कहा, "आज सुबह हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, निहंगों के एक समूह ने पटियालाय के सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी पर हमला कर दिया. एएसआई हरजीत सिंह जिनके हाथ काट दिए गए वह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं."

गुप्ता ने अन्य ट्वीट में कहा, “मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जनों को इस काम में लगाया है, सर्जरी शुरू हो चुकी है." गुप्ता ने कहा, "पूर्ण सहयोग के लिए पीजीआई का आभार. पीजीआई निदेशक ने बताया कि दो वरिष्ठ सर्जनों ने सर्जरी शुरू कर दी है जो अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. हम सभी उनके पूर्ण स्वस्थ होने की वाहेगुरु से प्रार्थना कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें

पंजाब में निहंग सिखों ने तलवार से काटा पुलिसवाले का हाथ, जानें इस मामले की बड़ी बातें कोरोना से जंग में भारत का मॉडल है सबसे अनूठा, दुनिया के दूसरे देशों से स्थिति बेहतर, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget