एक्सप्लोरर

पंजाब में निहंग सिखों ने तलवार से काटा पुलिसवाले का हाथ, जानें इस मामले की बड़ी बातें

मामला इतना बढ़ गया कि निहंग सिखों ने अपने पास रखे धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला किया. हमले में पंजाब पुलिस के एक एएसआई का हाथ कट गया. घटना पटियाला सब्जी मंडी के बाहर लगी नाके पर घटी.

पटियालाः पंजाब में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे निहंग सिखों के एक समूह ने पुलिस पर हमला कर दिया. हमला कर निहंग सिखों के इस समूह ने पुलिस के एक ऑफिसर का हाथ काट दिया. इस घटना में दो अन्य जवान घायल हो गए. घटना आज सुबह पटियाला जिले की है. पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग एक गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे. लॉकडाउन का हवाला देकर पुलिस ने इन सभी को रोका जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई.

मामला इतना बढ़ गया कि निहंग सिखों ने अपने पास रखे धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला किया. हमले में पंजाब पुलिस के एक एएसआई का हाथ कट गया. घटना पटियाला सब्जी मंडी के बाहर लगी नाके पर घटी.

पंजाब पुलिस प्रमुख का बयान

पंजाब पुलिस के प्रमुख दिनकर गुप्ता ने कहा, ''एक गाड़ी पर निहंग सिखों का समुदाय कहीं जा रहा था. जब सिखों का यह समुदाय पटियाला सब्जीमंडी नाका पर पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और कहा कि अपना कर्फ्यू पास दिखाएं. जिसके बाद गाड़ी में मौजूद सिखों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.''

घायल पुलिस वालों का जारी है इलाज

बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 14 अप्रैल तक के लिए देश भर में लॉकडाउ कर दिया गया है. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है.

पुलिस के जिस ऑफिसर का हाथ कटा है उनका नाम हरजीत सिंह है. घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

सात निहंग सिख गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को निहंग सिखों द्वारा पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में सात निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्होंने एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले थे जबकि तीन अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया था. बताया जा रहा है हमला करने वाले निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, हरियाणा से 20 किलोमीटर दूर बलबेडा गांव हैं वहां एक गुरुद्वारा है. ये सभी निहंग उसी गुरुद्वारे में रहते थे. पुलिस ने उस गुरुद्वारे को घेर लिया और गोली भी चलाई. पुलिस की गोली से एक निहंग जख्मी भी हुआ है. पुलिस ने गुरुद्वारे को घेर रखा है.

कोरोना वायरस: पाटियाला में निहंग सिखों का पुलिस पर हमला, सात लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget