एक्सप्लोरर

वैक्सीन उत्पादन को लेकर धमकी के आरोपों के बाद सीरम के CEO अदार पूनावाला ने अब जारी किया ये बयान

अदार पूनावाला ने कहा कि पिछले साल अप्रैल से हम भारत सरकार के साथ बेहद करीब से काम कर रहे हैं. हमें सभी तरह का समर्थन मिला है, चाहे वह साइंटिफिक हो या रेगुलेटरी या फिर वित्तीय.सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने वैक्सीन को लेकर चल रही खबरों को लेकर कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जनता के बीच सही जानकारी पहुंचनी चाहिए.

भारत में एस्ट्राजेनिका के साथ कोराना की वैक्सीन बनाने वाली पुणे स्थित दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर अपनी सफाई दी है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जनता के बीच सही जानकारी पहुंचनी चाहिए.

उन्होंने बयान जारी कर कहा, "मैं कुछ चीजों को स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरी टिप्पणी के बाद कुछ चीजों की गलत व्याख्या की गई है. सबसे पहले बताना चाहूंगा कि वैक्सीन का उत्पादन एक स्पेशलाइज्ड प्रोसेस है. इसलिए यह संभव नहीं है कि रातों-रात इसका उत्पादन बढ़ा दिया जाएगा. हमें यह भी समझने की जरूरत है कि भारत की आबादी बहुत बड़ी है और सभी वयस्कों के लिए वैक्सीन की खुराकों का उत्पादन कोई आसान काम नहीं है. यहां तक की कम जनसंख्या वाले विकसित देश और कंपनियां भी इसको लेकर संघर्ष करते हुए दिख रही हैं."

'पिछले साल से ही भारत सरकार से मिल रही मदद'

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा ये कि पिछले साल अप्रैल से हम भारत सरकार के साथ बेहद करीब से काम कर रहे हैं. हमें सभी तरह का समर्थन मिला है, चाहे वह साइंटिफिक हो या रेगुलेटरी या फिर वित्तीय.

पूनावाला ने आगे कहा, ''अभी तक हमें कुल 26 करोड़ डोज के ऑर्डर मिले हैं, जिनमें से 15 करोड़ डोज से ज्यादा की सप्लाई कर चुके हैं. हमें अगले महीनों के लिए 11 करोड़ डोज के एडवांस में 1732.50 करोड़ रुपये भारत सरकार की तरफ से मिले हैं. अगली 11 करोड़ वैक्सीन की डोज अगले कुछ महीनों में सप्लाई कर दी जाएगी. अगले 11 करोड़ डोज की सप्लाई राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को अगले कुछ महीनों में की जाएगी.'' 

पूनावाला ने कहा- “आखिर में, हम यह समझते हैं कि हर कोई वैक्सीन चाहता है. यह हम भी चाहते हैं और इस दिशा में हम हर प्रयास कर रहे हैं. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को मजबूत बनाने के लिए हम कठिन मेहनत करेंगे.”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जारी किया बयान

इधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को गलत करार दिया है, जिसमें यह कहा गया कि सरकार ने कोरोना टीके के नए ऑर्डर नहीं दिए हैं. मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को यह कहा गया- यह साफ किया जाता है कि 11 करोड़ वैक्सी की डोज के लिए 28 अप्रैल को सौ फीसदी एडवांस 1732.50 करोड़ (टीडीएस के बाद 1699.50 करोड़ रुपये) सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मई, जून और जुलाई के लिए दिया गया है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा- “कोविशील्ड वैक्सीन के पिछले 10 करोड़ डोज के ऑर्डर में से 8.744 करोड़ डोज 3 मई तक डिलीवर कर दी गई. इसके अतिरिक्त, भारत बायोटेक को 5 करोड़ वैक्सीन की डोज के लिए सौ फीसदी एडवांस 787.50 करोड़ रुपये मई, जून और जुलाई के लिए जारी किया जा चुका है.”

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना वैक्सीन के नए ऑर्डर ना देने की खबर गलत, सीरम इंस्टीट्यूट ने भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget