एक्सप्लोरर

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध गहराने से शेयर बाजार सहमे, सेंसेक्स 295 अंक और टूटा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से 200 अरब डॉलर के और आयात पर नया शुल्क लगाने की घोषणा की है. . इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और गहरा गया है.

मुंबई: मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 295 अंक और टूटकर करीब एक महीने के निचले स्तर 37,290.67 अंक पर आ गया है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और गहराने तथा रुपये में कमजोरी की वजह से रीयल्टी, पीएसयू और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,300 अंक से नीचे आ गया है. दोपहर के कारोबार में अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 27 पैसे के नुकसान से 72.78 प्रति डॉलर पर चल रहा था.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन से 200 अरब डॉलर के और आयात पर नया शुल्क लगाने की घोषणा की है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और गहरा गया है. चीन पर अनुचित व्यापार व्यवहार का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा कि अतिरिक्त आयात शुल्क ढांचा 24 सितंबर से प्रभावी होगा. इस साल के अंत तक यह शुल्क कम से कम 10 प्रतिशत होगा. जबकि एक जनवरी से यह बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 37,660.19 अंक पर बेहतर रुख से खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 37,745.44 अंक पर पहुंच गया. हालांकि बाद में यह बिकवाली दबाव से 37,242.85 अंक के निचले स्तर पर आ गया. अंत में सेंसेक्स 294.84 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान से 37,290.67 अंक पर आ गया. सेंसेक्स की यह गिरावट दो अगस्त के बाद सबसे निचला स्तर है. उस दिन सेंसेक्स 37,165.16 अंक पर बंद हुआ था.

सोमवार को सेंसेक्स 505.13 अंक टूटा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.85 अंक या 0.87 प्रतिशत टूटकर 11,278.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 11,411.45 से 11,268.95 अंक के दायरे में रहा. शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 180.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी 106.54 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget