एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में बहार: पहली बार सेंसेक्स 31,000 के पार, निफ्टी 9600 के करीब

मुंबई: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार में बहार देखने को मिला. कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक उछाल के साथ सेंसेक्स पहली बार 31,000 अंक के पार पहुंचा. तो वहीं बढ़त के साथ निफ्टी भी 9600 अंक के करीब पहुंच गया.

सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड, पहुंचा 31,000 अंक के पार

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड बनाते हुये पहली बार 31,000 अंक के पार निकल गया. कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और कोषों के सतत प्रवाह के बीच बाजार में तेजी जारी रही. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 81.55 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 9,591.30 अंक पर पहुंच गया.

दोपहर के कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 284.27 अंक या 0.92 प्रतिशत के लाभ के साथ 31,034.30 अंक पर पहुंच गया. इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 448.39 अंक चढ़ा था. धातु, पूंजीगत सामान, वाहन और बिजली सहित सभी वर्गों के सूचकांक 3.53 प्रतिशत तक चढ़ गए.

मई, 2014 में बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के सत्ता में आने के बाद से सेंसेक्स करीब 26 प्रतिशत चढ़ा है. एशियाई बाजारों के मिलेजुले रख और यूरोपीय बाजारों की मजबूत शुरुआत से भी यहां धारणा मजबूत हुई.

सेंसेक्स 31,000 के स्तर के पार

देश के शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 31,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया. सेंसेक्स ने 31,034,30 के एकदिनी उच्च स्तर को छू लिया.

सेंसेक्स दोपहर 1.45 बजे 258.21 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 31,008.24 पर रहा, जबकि बुधवार के कारोबारी सत्र में यह 30,750.03 पर बंद हुआ था.

निफ्टी 9600 अंक के करीब 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9,600 के स्तर के करीब पहुंच गया. यह इस दौरान 74.35 अंकों यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 9,584.10 पर रहा. निफ्टी ने भी 9,592.15 अंकों के साथ एक दिन के हाई लेवल को छू लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
Madhavi Lata On AIMIM: BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
UP BJP: यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget