एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं, वरिष्ठ नागरिकों को मिलती है इन सभी यात्राओं में छूट ?

नई दिल्ली: 60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक की सूची में आते हैं. वरिष्ठ नागरिक हमारे देश के गौरव हैं और उनके योगदान के कारण ही हमारा और आपका आज बेहतर हो रहा है. भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान किराए में विशेष छूट दी जाती है. सरकार की इस विशेष छूट का फायदा हमारे बहुत कम वरिष्ठ नागरिक उठा पाते है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वे इस बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं.

वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाली छूट पुरुष वरिष्ठ नागरिक को रेल किराए में 40 फीसदी छूट मिलती है तो वहीं महिला वरिष्ठ नागरिक को 50 फीसदी छूट मिलती है. भारतीय रेलवे के मुताबिक महिला वरिष्ठ नागरिक उसको माना जाएगा जिसकी आयु 58 वर्ष हो चुकी हो. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास आईडी प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर सीनियर सिटीजन कार्ड होना जरूरी है.

एयर इंडिया की वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट जानी मानी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष छूट देने की घोषणा की है. अब से 60 साल की अधिक आयु के भारतीय नागरिकों को एयर इंडिया के घरेलू उड़ानों के बेसिक किराए में पचास फीसदी की छूट मिलेगी. एयर इंडिया की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली यह छूट सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए इकोनॉमी क्लास के टिकट पर दी जाएगी. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को एक आईडी प्रूफ देना होगा. आईडी प्रूफ के लिए वे वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर सीनियर सिटीजन कार्ड दिखा सकते हैं.

आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली इस छूट की सीमा पहले 63 साल हुआ करती थी, लेकिन एयर इंडिया की तरफ से किए बदलाव के बाद 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह छूट मिलेगी. एयर इंडिया की इस विशेष छूट के बारे में आर एयर इंडिया की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं.

वरिष्ठ नागरिकों को बस में मिलने वाली छूट DTC भी वरिष्ठ नागरिकों को कम पैसों में बस पास की सुविधा उपल्बध कराती है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको बस पास बनवाते वक्त आईडी प्रूफ दिखाना होगा. आईडी प्रूफ के तौर वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर सीनियर सिटीजन कार्ड मान्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget