एक्सप्लोरर

सीलमपुर हिंसा मामले में 12 और गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया था पथराव

अधिकारियों के मुताबिक सीलमपुर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 12 लोगों को पकड़ा गया है. जाफराबाद मामले में पांच और दयालपुर मामले में चार को गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार और बुधवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया था.

अधिकारियों ने बताया कि सीलमपुर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 12 लोगों को पकड़ा गया है. पांच को जाफराबाद मामले में और चार को दयालपुर मामले में गिरफ्तार किया गया है. सीलमपुर में संशोधित नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग कर रहे नाराज प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था, कई दो पहिया वाहनों को आग लगा दी थी और दो पुलिस बूथों में तोड़फोड़ की थी. तीन बसों में भी तोड़फोड़ हुई थी. इस घटना में 21 लोग घायल हो गए थे.

CAA पर विरोध-प्रदर्शन के बाद जागी सरकार, अखबारों में विज्ञापन देकर अफवाहों से बचने को कहा

उधर आज दिल्ली के लाल किले के पास बड़ी संख्या में लोगों ने सीएए कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान योगेंद्र यादव और उमर खालिद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. लाल किले के आसपास धारा 144 लागू है. दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि हम विरोध प्रदर्शन आयोजकों से अनुरोध करते हैं कि वे निर्धारित स्थानों पर ही प्रदर्शन करें. मैं सभी से पुलिस का सहयोग करने की अपील करता हूं. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट को बंद कर दिया गया है.

वहीं देशभर में लेफ्ट पार्टियों ने प्रदर्शन करने का एलान किया है. वहीं बिहार में लेफ्ट पार्टियों ने बंद का एलान किया है. बिहार में कई जगहों पर ट्रेनों को रोका गया है. सड़कों को जाम किया गया है. लेफ्ट पार्टियों ने आज का दिन इसलिए चुना क्योंकि 19 दिसंबर को 1927 में तीन स्वतंत्रता सेनानियों- राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान और रोशन सिंह को अंग्रेजी शआसन काल में फांसी दी गई थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget