एक्सप्लोरर

75th Independence Day: हाई अलर्ट मोड में राजधानी दिल्ली, हमले की फिराक में आतंकी, सुरक्षा सख्त

Terror Attack Alert in Delhi 75th Independence Day: पुलिस ने कहा, पुलिस कर्मियों को आसमान में उड़ने वाली संदिग्ध वस्तुओं से निपटने के तरीके भी सिखाए गए हैं.

75th Independence Day: देश आजादी (Independence Day) का अमृत महोत्सव मना है. 15 अगस्त दिल्ली के लाल किले की प्रचीर से पीएम मोदी (PM Modi) तिरंगा फहरायेंगे. साथ ही देश को संबोधित करेंगे. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) संभावित आतंकी मॉड्यूल और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में अभेद्य सुरक्षा (Security) के पुख्ता इंतजाम कर रही है. पुलिस ने बताया कि दिल्ली की सभी 8 सीमाओं के साथ-साथ शहर के व्यस्त बाजारों में सुरक्षा और सतर्कता कड़ी कर दी है. लाल किले के पास सुरक्षा के कई स्तरों को बढ़ा दिया गया है. 

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस कर्मियों ने ड्रोन हमलों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात की है. इस एंटी-ड्रोन सिस्टम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने बनाया है. पुलिस ने कहा, पुलिस कर्मियों को आसमान में उड़ने वाली संदिग्ध वस्तुओं से निपटने के तरीके भी सिखाए गए हैं. दरअसल, 15 अगस्त को दिल्ली में सुरक्षा को लेकर पुलिस को कुछ खास अलर्ट मिले. 

पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से आए हथियार
दरअसल, पंजाब समेत कई राज्यों से पकड़े गए आतंकवादियों से पूछताछ के आधार पर पाकिस्तान की सीमा से कई ड्रोन देश के कई हिस्सों में पहुंच गए हैं. एक अन्य अलर्ट में ये खुलासा हुआ कि पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से पिस्टल, हैंड ग्रेनेड और एके 47 समेत घातक हथियार भारत भेजे गए हैं. पुलिस ने आगे खुफिया बलों के हवाले से कहा, आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस पर कई हमलों को भी अंजाम दे सकते हैं. हमले में एक अकेला व्यक्ति धारदार हथियार या किसी बड़े गाड़ी से भीड़ पर हमला कर सकता है.

आतंकवादी हमले को लेकर अलर्ट
एजेंसियों ने पुलिस को पतंग जैसी उड़ने वाली वस्तु के जरिए से कुछ आतंकवादी हमले के बारे में अलर्ट जारी किए है. वहीं, पुलिस ने लाल किले के चारों ओर पतंग उड़ाने (जब तक स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जारी है) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. दिल्ली पुलिस को सतर्क रहने के लिए एक और इनपुट मिला है क्योंकि बैसाखी के साथ रखी गई कुछ संदिग्ध वस्तु किले पर हमला कर सकती है. इसलिए पुलिस को बहुत मजबूत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है.

अटैक की फिराक में आतंकी संगठन
खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को बताया, आतंकवादी संगठन एसएफजे, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), आईएसआईएस खुरासान मॉड्यूल 15 अगस्त के दौरान बड़े हमले की योजना बना रहे हैं. पुलिस संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर भी नजर रख रही है क्योंकि आतंकी मॉड्यूल में स्थानीय अपराधी भी शामिल हैं.

दिल्ली में सख्त सुरक्षा व्यवस्था
इस साल लाल किले (Red Fort) के चारों ओर स्पेशल प्रकार के अलार्म कैमरे (Alarm Camera) लगाए गए हैं, जो आस-पास तैनात पुलिस कर्मियों (Policemen) को किसी भी संदिग्ध गतिविधि (suspicious activity) के प्रति सचेत करने लगते हैं. पुलिस (Police) ने आस-पास के इलाकों में हाई-रिज़ॉल्यूशन टेक्नोलॉजी वाले 1,000 कैमरे लगाए हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के विशेष प्रकोष्ठ ने पुलिस फोर्स की दूसरी इकाई को लगभग 1,000 संदिग्ध व्यक्तियों, राष्ट्र विरोधी तत्वों और आतंकवादियों की तस्वीरें दी गई हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर इकाई और विभाग सतर्क रहे.

यह भी पढ़ेंः  

Bihar Politics: NDA में रार! JDU के वार पर BJP का पलटवार- ललन सिंह किस पर आरोप लगा रहे हैं, वही बता सकते हैं

Bihar NDA में रार, RCP Singh ने मचाया सियासी संग्राम! ललन बोले- JDU का एक ही मालिक, जिसका नाम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल, बोले- बार-बार बुलाने के बाद भी...
परिसीमन पर किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल, बोले- बार-बार बुलाने के बाद भी...
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
पत्नी का गला काट मंदिर में चढ़ाया, पिता का भी किया कत्ल, फिर गांव में घूमा 'हैवान'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत
Explained: जेल में सौरव-आशुतोष, पीस बॉन्ड से लेकर ट्रेसपास तक, समझिए कानूनी पेंच और कब मिलेगी राहत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget