एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को किया ढेर

मई के महीने में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं. 6 मई को सुरक्षा बलों ने कुख्याल हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू ढेर कर दिया, जबकि 17 मई को हिजबुल के ही एक और कमांडर ताहिर भट को भी मार गिराया.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को सोमवार की सुबह बड़ी सफलता मिली. सुरक्षा बलों ने कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी दी. हालांकि दोनों आतंकियों की पहचान की जा रही है. सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी, फिर शुरू हुई मुठभेड़ जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में खुड हान्जीपुरा इलाके में 2-3 आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ और पुलिस की एक टीम ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. आईजी विजय कुमार के मुताबिक जब सुरक्षा बलों की टीम ने आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ना शुरू किया, तो आतंकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक आतंकियों की पहचान जारी है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है. सुरक्षा बल इलाके की तलाश कर रहे हैं. मई के महीने में बड़ी सफलता देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है. इस महीने केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं. 6 मई को पुलवामा के बेगपुरा में एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के नंबर एक कमांडर रियाज नाइकू और उसके एक साथी को ढ़ेर कर दिया था. नाइकू की मौत कश्मीर में सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता थी, क्योंकि लगातार कुछ सालों से वो पकड़ से बच रहा था. इसके बाद 17 मई को भी सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. इस बार डोडा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक और हिजबुल कमांडर ताहिर भट को मार गिराया. ये भी पढ़ें दिल्ली: केजरीवाल बोले- बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, लेकिन स्थिति नियंत्रण में, हमारे पास हजारों बेड खाली अकेले फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा 5 साल का बच्चा, तीन महीने बाद मां से मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget