एक्सप्लोरर

दिल्ली: केजरीवाल बोले- बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, लेकिन स्थिति नियंत्रण में, हमारे पास हजारों बेड खाली

केजरीवाल ने कहा- हमारे पास अभी 240 वेंटिलेटर और सरकारी-प्राइवेट अस्पताल को मिलाकर करीब 4500 बेड खाली हैं.केजरीवाल ने बताया- सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जीटीबी अस्पताल को भी तैयार कर रही है. जीटीबी में करीब 1500 बेड्स तैयार किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप अब और ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या रिकॉर्डतोड़ स्तर पर पहुंच रही है. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 13 हजार से ज्यादा हो गए हैं. दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी भी हजारों बेड खाली हैं.

करीब 4500 बेड अभी खाली, चिंता की कोई बात नहीं- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘’हमारे पास अभी 240 वेंटिलेटर और सरकारी-प्राइवेट अस्पताल को मिलाकर करीब 4500 बेड खाली हैं. सरकार ने 117 प्राइवेट अस्पतालों को आदेश दिया है कि वह कोरोना मरीजों के लिए कम से कम 20 फीसदी बेड जरूर रखें.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर कोई मरीज प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज कराना चाहता है तो आज से दो हजार और बेड उपलब्ध हो जाएंगे.’’

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ''लॉकडाउन में ढील देने के हफ्ते बाद हमने परिस्थिति का आकलन किया, इससे हमने जाना कि परिस्थिति नियंत्रण में है. कोरोना होता रहे और मरीज़ ठीक होते रहे तो कोई दिक्कत नही है. हमारा मकसद है कि मौतों को रोकना है.''

केजरीवाल ने कहा, ‘’जितने नए केस सामने आ रहे हैं, उनमें कुछ केस ऐसे हैं जिसमें मरीज को कम बुकार और कम खांसी है. अधिकतर केस ऐसे ही हैं. हम ऐसे मरीजों को घर में ही निगरानी में रख रहे हैं. मेरी एक टीम है जो हर दिन ऐसे मरीज और उनके परिवार वालों से बातचीत करके उनका हाल जानती है.’’

दो हजार बेड्स को ऑक्सीजन बेड्स में बदल रहे हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने बताया, ‘’सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जीटीबी अस्पताल को भी तैयार कर रही है. जीटीबी में करीब 1500 बेड्स तैयार किए जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि सरकार करीब दो हजार बेड्स को ऑक्सीजन बेड्स में बदलने जा रही है. ताकि स्थिति बिगड़ने पर भी मरीज को कोई दिक्कत न हो.’’

दिल्ली में अबतक 261 लोगों की मौत

बता दें कि दिल्ली में आज कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 13 हजार 418 हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 261 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 6 हजार 540 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप-10 देशों में अब भारत भी शामिल, जानें क्या है देश की स्थिति

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन के आज दो महीने पूरे, जानें अब क्या हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget