एक्सप्लोरर

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर भी स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों के तहत एक दिन के लिए पार्किंग सुविधा बन्द रहेगी. मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी.

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. दिल्ली पुलिस इस खास राष्ट्रीय त्यौहार को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संम्पन्न कराने के लिए काफी ध्यान दे रही है. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन स्थान लाल किले से लेकर पुरानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस के लगभग 20 हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है. उन जवानों में करीब 500 स्पेशल कमांडो शामिल हैं. ये स्पेशल कमांडो सुरक्षा खतरे के लिहाज से किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है और इनको मुख्य आयोजन स्थल लाल किले पर तैनात किया गया है. इस बार सुरक्षा के लिहाज से आयोजन स्थल और आसपास के इलाके को 16  सेक्टरों में बांटा गया है. प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गयी है. वहीं तीन सेक्टर को मिलाकर एक जोन बनाया गया है जिसकी जिम्मेदारी डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गयी है.आयोजन स्थल के आसपास 600 सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं, जिसमें उच्च क्षमता वाले 100 एचडी कैमरे भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक विस्फोटक युक्त वाहन से हमले की आशंका जताने वाली खुफिया रिपोर्टों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है. इस खतरे से निपटने के लिये रिंग रोड से लाल किले की ओर आने वाले रास्तों के हर मोड़ पर डीटीसी की खाली बसों को खड़ा किया जायेगा. कल इन रास्तों पर बंद रहेगी आवाजाही स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानि 14  अगस्त को दोपहर 12  बजे से ही रिंग रोड की ओर से लालकिले की तरफ आने वाले रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी जायेगी. और यह प्रतिबंध 15 अगस्त को दिन में 12  बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर भी स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा तैयारियों के तहत एक दिन के लिए पार्किंग सुविधा बन्द रहेगी. मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget