एक्सप्लोरर

24 घंटों के अंदर कश्मीर में सुरक्षा बलों पर दूसरा हमला, CRPF के बंकर पर फेंका हथगोला

कश्मीर में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज दोपहर लाल चौक के घंटाघर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर एक हथगोला फेंका. उन्होंने बताया कि हथगोला सड़क के किनारे फटा.

श्रीनगरः श्रीनगर में पिछले 24 घंटों के अंदर सुरक्षा बलों पर दूसरा हमला किया गया है. आतंकियों ने लाल चौक के घंटाघर के पास सुरक्षकर्मियों को निशाना बनाया. आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर शुक्रवार को दो हथगोलों से हमला किया. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक हमला शहर के लाल चौक इलाके में किया गया. हालांकि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. कल के ग्रेनेड ब्लास्ट में तीन सुरक्षाकर्मियों सहित 6 लोग जख्मी हुए थे.

कश्मीर में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज दोपहर लाल चौक के घंटाघर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर पर एक हथगोला फेंका. उन्होंने बताया कि हथगोला सड़क के किनारे फटा. साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है.

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के चलते सड़क किनारे खड़ी एक निजी कार को कुछ नुकसान पहुंचा. आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को यहां जीरो ब्रिज पर पुलिसकर्मियों पर एक हथगोला फेंका था जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक हथगोला फेंका. साथ ही बताया कि विस्फोट में किसी के भी घायल होने या किसी वाहन को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब गणतंत्र दिवस समारोह में 10 दिन भी बाकी नहीं हैं.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है. ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget