एक्सप्लोरर

नहीं माने राहुल: नए अध्यक्ष की तलाश शुरू, सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे रेस में आगे

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निजी काम से विदेश में हैं. उनके भारत लौटने के कार्यक्रम के अनुसार सीडब्ल्यूसी की तारीख का एलान हो सकता है जिसमें नए कांग्रेस अध्यक्ष का एलान होगा.

नई दिल्ली: राहुल गांधी की जगह कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस सवाल पर से इस हफ्ते पर्दा उठ सकता है. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी जल्द सीडब्ल्यूसी की बैठक बुला सकती है जिसमें नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी. सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अगले कांग्रेस अध्यक्ष की दौर में सबसे आगे चल रहा है. ऐसा हुआ तो 21 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा.

कांग्रेस के उच्च सूत्रों से एबीपी न्यूज को जानकारी मिली है कि पिछले दिनों कुछ नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी जिसमें उन नेताओं ने सोनिया से राहुल को मनाने का अनुरोध किया. सूत्रों के मुताबिक इसके जवाब में सोनिया गांधी ने कोई दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि ये राहुल का फैसला है, पार्टी के नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द हो जाएगी.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष के लिए जिन चार-पांच नामों पर विचार हो रहा है उनमें दलित समुदाय से आने वाले कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता रेस में सबसे आगे हैं. पहला नाम है पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का और दूसरा पिछली लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे.

शिंदे महाराष्ट्र से आते हैं जहां कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में शिंदे की दावेदारी ज्यादा प्रबल दिख रही है. हालांकि इन दो नेताओं के अलावा भी कुछ अन्य नामों पर विचार किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निजी काम से विदेश में हैं. उनके भारत लौटने के कार्यक्रम के अनुसार सीडब्ल्यूसी की तारीख का एलान हो सकता है जिसमें नए कांग्रेस अध्यक्ष का एलान होगा.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. हालांकि सीडब्ल्यूसी ने राहुल का इस्तीफा नामंजूर कर दिया था लेकिन राहुल अपने फैसले पर कायम हैं. उन्हें मनाने के लिए पार्टी के नेता कार्यकर्ता काफी कोशिश कर रहे हैं.

सोमवार को सभी कांग्रेस मुख्यमंत्रियों ने राहुल से पद पर बने रहने की अपील की. राहुल को मनाने के लिए कांग्रेस के युवा पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इनसब से राहुल गांधी का निर्णय नहीं बदला है. राहुल गांधी 2017 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे. उससे पहले 19 साल तक उनकी मां सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget