एक्सप्लोरर

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट देगा संविधान के अनुरूप फैसला: मायावती

लखनऊ: तीन तलाक के मुद्दे पर मुसलमान महिलाओं को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के रूप में एक मजबूत समर्थक मिला है. मायावती ने विश्वास जताया कि मुसलमान महिलाओं को इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुरूप इस बारे में फैसला देगा.

मायावती ने आंबेडकर जयंती के मौके पर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा, "हमारी पार्टी चाहती है कि तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट केन्द्र और राज्य की सरकारों की राय के बिना भारतीय संविधान के अनुरूप फैसला दे. "उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों को देखें तो ऐसा नहीं लगता कि मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुडे वरिष्ठ लोग इस बारे में गंभीर हैं कि मुसलमान महिलाओं को तीन तलाक के मुद्दे पर इंसाफ मिले. हमें नहीं लगता कि मुस्लिम पर्सनल लॉ तीन तलाक पर पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को जल्द न्याय दे सकेगा. ऐसे में शीर्ष अदालत को न्याय करना चाहिए."

मायावती ने पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन तलाक के मुद्दे पर उनकी राय के लिए आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि ऐसे मसले मुस्लिम समुदाय पर छोड़ दिये जाने चाहिए और राजनीतिक फायदे के लिए विशेष तौर पर चुनाव के मौके पर इसे नहीं उछालना चाहिए.

पशु वधशालाओं को बंद करने के फैसले पर मायावती ने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों को अदालत का दरवाजा खटखटाने पर बाध्य होना पड़ा.

आबादी वाले क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद करने की मांग पर उन्होंने कहा कि बसपा इसका समर्थन करती है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि बीजेपी सरकार आर्थिक फायदे और पूंजीवादी मानसिकता के चलते इस मुद्दे पर मौन है.

किसानों की कर्ज माफी के बारे में मायावती ने कहा कि केवल एक लाख रूपये तक के कर्ज माफ किये गये. यह जनता के साथ विश्वासघात है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार में पूर्ण कर्ज माफी का वायदा किया था.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान धरने पर हैं लेकिन सरकार को इसकी चिन्ता नहीं है.

मायावती ने अपने पार्टी नेताओं को आगाह भी किया कि वे जनता या पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए बीजेपी या अन्य दलों के सांसदों, विधायकों या मंत्रियों से मुलाकात ना करें बल्कि इस मकसद से अधिकारियों से मिलें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget