एक्सप्लोरर

शाहीन बाग मामले में अब सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- चुनाव बीत जाने दीजिए

शाहीन बाग पर सु्प्रीम कोर्ट ने चुनाव को देखते हुए सुनवाई टाल दी है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ही देखे तो बेहतर है.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार तक के लिए टाल दी है. कोर्ट ने आज थोड़ी देर चली सुनवाई के दौरान यह माना कि प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत हो रही है, लेकिन कोर्ट का कहना था कि दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सुनवाई आज करना उचित नहीं होगा.

शाहीन बाग के प्रदर्शन पर को लेकर वकील अमित साहनी और बीजेपी नेता नंदकिशोर गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. मामला आज जस्टिस संजय किशन कौल और के एम जोसेफ की कोर्ट के सामने लगा. बहस की शुरुआत वकील अमित साहनी ने की. उन्होंने कहा, "लगभग 2 महीने से प्रदर्शन जारी है. कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा को जाने वाली सड़क बंद हैं. लोगों को इससे भारी समस्या हो रही है. लेकिन प्रशासन इसे लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है."
इस पर बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस कौल ने कहा, "हम समझ सकते हैं कि लोगों को भारी दिक्कत हो रही है, लेकिन सुनवाई सोमवार को होगी. बीजेपी नेता नंदकिशोर गर्ग की तरफ से पेश वकील शशांक देव सुधि ने कोर्ट से आज ही सुनवाई करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "दिल्ली में कल चुनाव है. इसलिए, सुनवाई आज ही होनी चाहिए."
वकील की इस मांग पर दोनों जज मुस्कुरा दिए. जस्टिस कौल ने कहा, "कल चुनाव है इसलिए, तो हम आज सुनवाई नहीं कर रहे हैं. इसकी क्या जरूरत है कि सुनवाई आज ही की जाए? कल का दिन बीत जाने दीजिए. सोमवार को हम भी मामले को समझने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे." कोर्ट की इस टिप्पणी से साफ था कि इस मसले पर हो रही राजनीति से जज भी वाकिफ हैं. वह नहीं चाहते कि दिल्ली में हालात बिगड़ें या सुनवाई के दौरान कही गई बातों का कोई राजनीतिक इस्तेमाल हो सके.
सुनवाई के अंत में जजों ने यह भी कहा कि मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ही देखे तो बेहतर होगा. इस पर वकील अमित साहनी ने कोर्ट को बताया कि वह पहले हाई कोर्ट जा चुके हैं. हाई कोर्ट ने सड़क से जाम हटाने को लेकर कोई भी स्पष्ट आदेश नहीं दिया था. इस पर जजों का कहना था, "आपकी मांग है कि हाईकोर्ट के कोई वर्तमान जज शाहीन बाग के हालात पर निगरानी रखें. ऐसे में, मसला अगर हाईकोर्ट ही देखे तो उचित होगा. सोमवार को आप दोनों इस बिंदु पर भी बहस की तैयारी करके आइएगा कि मामले को क्यों ना दिल्ली हाईकोर्ट भेज दिया जाए?"
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में यह मांग की गई है कि कोर्ट दिल्ली पुलिस को शाहीन बाग में सड़क से लोगों को हटाने का आदेश दे. नोएडा को जाने वाला रास्ता खोला जाए. शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से पैदा हालात की निगरानी दिल्ली हाई कोर्ट के कोई जज करें. प्रदर्शन में शामिल होने और वहां भाषण देने वालों पर भी पुलिस नजर बनाए रखे. यह देखा जाए कि कहीं वह देश विरोधी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसा तो नहीं रहे हैं. उनका किन संगठनों से संबंध है.
ये भी पढ़ें

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget