एक्सप्लोरर

SC ने शुरू की लॉकडाउन में लंबित रह गए मुकदमे निपटाने की प्रक्रिया, गर्मी की छुट्टी में कटौती

अभी सारी सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी. नए मुकदमे दाखिल करने के लिए ई-फाइलिंग का इस्तेमाल किया जाएगा. यानी इंटरनेट के ज़रिए फाइलिंग होगी.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते लंबित रह गए मुकदमों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट शुरू करने जा रहा है. कोर्ट ने इस बार गर्मी की छुट्टियों में काम करने का फैसला किया है. इस सिलसिले में सोमवार को 5 बेंच बैठेगी। 18 मई से 19 जून के बीच उन मामलों की सुनवाई होगी, जिन्हें पिछले 2 महीनों में सुना जाना चाहिए था. ई-फाइलिंग हेल्पलाइन बनाया अभी सारी सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होगी. नए मुकदमे दाखिल करने के लिए ई-फाइलिंग का इस्तेमाल किया जाएगा. यानी इंटरनेट के ज़रिए फाइलिंग होगी. इस बारे में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1881 शुरू किया गया है. यह हर दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करेगा. जो लोग ई-फाइलिंग नहीं कर पा रहे, उनके लिए पुराने तरीके से फाइलिंग का एक काउंटर खोला गया है. व्हाट्सऐप ग्रुप से दूर होगी वकीलों की शंका अब पहले की तरह सुनवाई की विस्तृत लिस्ट जारी होगी. लिस्ट जारी होने के बाद रजिस्ट्री अस्थायी व्हाट्सऐप ग्रुप बना सकता है. इस ग्रुप में वह वकील शामिल होंगे, जिनका मुकदमा सुनवाई की लिस्ट में है. वीडियो कांफ्रेंसिंग सुनवाई से जुड़ी किसी भी शंका का समाधान वकील उस ग्रुप से कर सकेंगे. निर्बाध सुनवाई सुनिश्चित करने की कोशिश मुकदमा फ़ाइल करने वाले वकील को वीडियो लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा. अगर वह किसी और वकील को भी जिरह के लिए रखना चाहता है, तो सुनवाई से 1 दिन पहले दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्री को जानकारी देनी होगी, ताकि दूसरे वकील को भी वीडियो लिंक उपलब्ध करवाया जा सके. रजिस्ट्री के लोग वकीलों से संपर्क कर उनके पास मौजूद वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा की जांच कर सकेंगे, जिससे निर्बाध तरीके से सुनवाई सुनिश्चित हो सके. जो वकील घर या दफ्तर से सुनवाई में हिस्सा ले पाने में सक्षम नहीं हैं, वह कोर्ट में आकर विशेष कमरे में मौजूद वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे. वीडियो रिकॉर्ड करने की इजाज़त नहीं जैसा सामान्य सुनवाई में होता है, उसी तरह का शिष्टाचार वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुनवाई में भी निभाया जाएगा. वकील तब तक वीडियो लिंक पर मौजूद रहेंगे, जब तक जज सुनवाई को खत्म न कहें। यह साफ किया गया है कि सुनवाई के वीडियो को रिकॉर्ड करने या उसका प्रसारण करने की अनुमति वकीलों को नहीं होगी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने बनासकांठा में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'जनता की करते 25 साल हो गए'
PM मोदी ने बनासकांठा में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'जनता की करते 25 साल हो गए'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget