एक्सप्लोरर

कोरोना संकट में सत्येंद्र जैन का बड़ा ऐलान, 10 मई से पहले दिल्ली में शुरू हो जाएंगे 1000 बेड के ICU

सतेंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में ऑक्सीजन की 3 दिन बहुत ज्यादा किल्लत थी. 1 दिन बहुत ही कम ऑक्सीजन आई थी, जिससे 2 दिन तक मरीजों को तकलीफ झेलनी पड़ी थी. दो दिन से हालात थोड़े सुधरे हैं पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. सतेंद्र जैन ने ये भी कहा कि हालात कुछ हद तक कण्ट्रोल में हैं. 

नई दिल्ली: कोरोना के इस भीषण संकट काल में राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए फ्रांस से 21 रेडी टू यूज ऑक्सीजन प्लांट मंगवाने का ऐलान किया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि जीटीबी हॉस्पिटल और एलएनजेपी हॉस्पिटल पर हम 500-500 बेड के आईसीयू बना रहे हैं और उम्मीद है कि 10 तारीख से पहले दोनों को शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना की इस लहर में आईसीयू बेड की रिक्वायरमेंट ज्यादा है.

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की 3 दिन बहुत ज्यादा किल्लत थी. 1 दिन बहुत ही कम ऑक्सीजन आई थी, जिससे 2 दिन तक मरीजों को तकलीफ झेलनी पड़ी थी. दो दिन से हालात थोड़े सुधरे हैं. पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. सत्येंद्र जैन ने ये भी कहा कि हालात कुछ हद तक कंट्रोल में है. जैन आगे कहते हैं कि हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि कोरोना के रोज के मरीज कम होते चले जाएं. हालांकि इस बारे में अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि कल कितने केस आएंगे. आज 32 परसेंट पॉजिटिव केस हैं. 2 दिन पहले 35 पर्सेंट थे.

जैन के अनुसार, दिल्ली सरकार ने कल ही डिक्लेअर कर दिया था कि हमने in-principle अप्रूवल दिया है कि सबको मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीन मिलने का जो शेड्यूल है, हम उसके अनुसार 1 मई से मुफ्त टीकाकरण प्रोग्राम को लेकर आगे बढ़ेंगे.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बात करें तो स्वाथ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,201 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 380 मरीजों की मौत हुई है. यह एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा है. 57690 लोगों का टेस्ट किया गया है. दिल्ली में अब तक 10,47,916 लोग संक्रमित हुए हैं और 14628 मरीजों की मौत हुई है. पिछले मंगलवार को एक दिन में सबसे अधिक 28,395 लोग संक्रमित हुए थे.

ये भी पढ़ें: CBI के नए निदेशक की तलाश तेज, दौड़ में शामिल हैं कई नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget