एक्सप्लोरर

इमरजेंसी में फतेहगढ़ जेल में बंद थे सत्यपाल मलिक, इंदिरा गांधी का एक संदेश चौधरी चरण सिंह तक पहुंचाने के लिए भेजा गया था तिहाड़

Satya Pal Malik: सत्यपाल मलिक रिहा हुए और इंदिरा गांधी से जाकर मिले. इंदिरा ने चरण सिंह को लेकर मलिक से कहा, 'हम तो हाथ बढ़ाते हैं उनकी तरफ, पर वो अपने हाथ पीछे कर लेते हैं.'

इमरजेंसी का दौर चल रहा था. विपक्ष के सभी बड़े नेता या तो जेल में बंद थे या फिर नजरबंद थे. 1976 आते-आते इंदिरा गांधी ने देश में चुनाव कराने पर विचार करना शुरू कर दिया था. इसके लिए उन्होंने जेल में बंद बड़े नेताओं चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर से संपर्क साधना शुरू कर दिया था. वह चाहती थीं कि विपक्ष के नेता जेल से बाहर आकर उनके खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी न करें, ताकि हालात ना बिगड़ें. सबसे पहले इंदिरा गांधी ने चरण सिंह के करीबी माने जाने वाले सत्यपाल मलिक से ही संपर्क किया था.

1976 के आखिर तक जेल में बंद उनमें से कई नेता सुलह करने के मूड़ में थे. सत्यपाल मलिक ने बताया कि इंदिरा गांधी ने मार्च 1976 में चरण सिंह के साथ समझौता किया था, जिसके बाद 7 मार्च, 1976 को किसान नेता की रिहाई हुई थी.

जब इंदिरा ने सत्यपाल मलिक के जरिए चरण सिंह को भिजवाया संदेश

वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने अपनी किताब 'हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड' में लिखा है कि इंदिरा गांधी ने सत्यपाल मलिक के जरिए ही चरण सिंह जैसे कठोर स्वभाव वाले व्यक्ति को, जो उनके सबसे कटु आलोचक थे, अपने साथ लाने का प्रयास किया. फरवरी 1976 में उन्होंने सत्यपाल मलिक को फतेहगढ़ जेल से तिहाड़ जेल में ट्रांसफर कर दिया था. मलिक के अनुसार, जब वे तिहाड़ जेल पहुंचे तो उन्हें सीधे जेल अधीक्षक के कमरे में ले जाया गया था.  उन्हें ये देखकर आश्चर्य हुआ कि कांग्रेस नेता और इंदिरा गांधी के करीबी नेताओं में से एक एच के एल भगत उनका इंतजार कर रहे थे.

एच के एल भगत ने सत्यपाल मलिक से कहा कि आपको चरण संह के बगल वाली कोठरी में रखा जाएगा, आप उनसे बातचीत कर लें. उन्होंने कहा मलिक से कहा, 'प्रधानमंत्री चुनाव कराना चाहती हैं और विपक्षी नेताओं को रिहा करना चाहती हैं. पर वो बाहर आकर उपद्रव न करें.' मलिक ने चरण सिंह के बारे में कहा कि वो इस विचार के खिलाफ नहीं हैं.

तुम खुद जाकर इंदिरा से मिलो- सत्यपाल से बोले चरण सिंह

जब सत्यपाल मलिक ने चरण सिंह को एच के एल भगत के बार में बताया तो उन्होंने सत्यपाल को चेतावनी देते हुए कहा, 'मुझे भगत पर भरोसा नहीं है. आप इन लोगों से पहले खुद को रिहा करवाएं और फिर खुद जाकर इंदिरा गांधी से बात करें.' 

सत्यपाल मलिक रिहा हुए और इंदिरा गांधी से जाकर मिले. इंदिरा ने चरण सिंह को लेकर मलिक से कहा, 'हम तो हाथ बढ़ाते हैं उनकी तरफ, पर वो अपने हाथ पीछे कर लेते हैं.'

चरण सिंह के साथ रिहा हुए कई नेता

इंदिरा गांधी से मीटिंग के बाद जब सत्यपाल मलिक ने जेल में आकर चरण सिंह से कहा तो उन्होंने कहा कि मैं अकेले नहीं रिहा होऊंगा. मेरे साथ 4-5 लोगों को भी रिहा करना चाहिए. इसलिए चरण सिंह के साथ बीजू पटनायक, पीलू मोदी जैसे अन्य नेताओं को भी जेल से रिहा कर दिया गया था.

मलिक के अनुसार, रिहाई के बाद चरण सिंह अपने वादे पर अड़िग रहे कि वो सार्वजनिक रूप से इंदिरा गांधी पर हमला नहीं करेंगे. केवल एक बार वो भावुक हुए और रिहाई के कुछ हफ्ते बाद 23 मार्च 1976 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में आपातकाल और इंदिरा गांधी द्वारा एक लाख लोगों को जेल में डालने के बारे में चार घंटे तक भाषण दिया.

इंदिरा गांधी ने कर दिया देश में चुनाव कराने का ऐलान

इसी तरह इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर के पास भी अपने विश्वासपात्रों को भेजा और उनसे शांति बनाए रखने की बात कही, जिसके बाद जेल में बंद विपक्षी नेताओं को जेल से रिहा कर दिया गया. 18 जनवरी 1977 को इंदिरा गांधी ने देश को चौंकाते हुए चुनावों की घोषणा कर दी, जिसके बाद देश में चुनाव हुए और इंदिरा गांधी ये चुनाव हार गईं. इस चुनाव में जनता पार्टी ने जीत हासिल की और मोरारजी देसाई देश के अगले प्रधानमंत्री बने.

About the author ऋषि कांत

एबीपी न्यूज़ नेटवर्क में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी भूमिका निभा रहा हूं. यहां राजनीति, अदालतें और दुनिया भर की खबरों पर नज़र रखता हूं. साल 2018 में News18 यूपी/उत्तराखंड चैनल से खबरों की दुनिया में दाखिल हुआ. वहां से Way2News, ETV Bharat और Aajtak.in होते हुए अब एबीपी लाइव तक सफर पहुंचा है. खाली समय में इतिहास, राजनीति और साहित्य पढ़ना, मूवी और वेब सीरीज देखना पसंद है. पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल

वीडियोज

Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News
वरिष्ठ पत्रकारों ने समझा दिया कि पुतिन के दौरे से भारत को कितना मिलेगा फायदा ? । Putin India
Indigo की अबतक 550 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल, गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया हंगामा
पीएम मोदी और पुतिन के बीच चली ढाई घंटे की बात में क्या चर्चा हुई ?। Breaking News
PM Modi और Putin के इस प्लान से भारत बन जाएगा सर्वशक्तिमान । Putin India Visit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Indigo Flight Crisis Live Updates LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
LIVE: इंडिगो के हालात कब तक होंगे सामान्य? एयरलाइन के CEO ने दिया जवाब; सरकार ने जांच के लिए बनाई कमेटी
IND vs SA 3rd ODI: कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
कल तीसरे वनडे में बनेंगे 400 रन! टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड; देखें विशाखापत्तनम में सबसे बड़ा टीम टोटल
पलाश मुच्छल संग शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, फैंस बोले- 'रो-रोकर आवाज ही बदल गई...'
पलाश संग शादी टलने के बाद स्मृति का पहला पोस्ट, फैंस बोले- 'रो-रोकर आवाज ही बदल गई'
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Snake-Friendly Plants: आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
आपके होम गार्डन में तो नहीं लगा ये वाला पौधा, सांप इसमें चुपचाप बना लेते हैं घर
Bihar Forest Department Recruitment 2025: बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
बिहार वन विभाग में बम्पर पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget