एक्सप्लोरर

Karnataka: 'अगर मैं गलत साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा', हिंदू को लेकर विवादित बयान पर कायम सतीश जारकीहोली

Satish Jarkiholi News: कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा था कि हिंदू शब्द फारसी है और इसका अर्थ बेहद गंदा है.

Karnataka Congress News: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली (Satish Jarkiholi) के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. सतीश जारकीहोली ने रविवार (6 नवंबर) को एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया था कि 'हिंदू' शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है. उनके इस बयान से जहां पार्टी ने किनारा कर लिया है तो वहीं बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस को घेर लिया है. 

इसी बीच सतीश जारकीहोली अपने बयान पर अभी भी कायम हैं. उन्होंने मंगलवार (8 नवंबर) को कहा कि सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं. अगर मैं गलत हूं, तो मैं विधायक के रूप में इस्तीफा दे दूंगा और अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा. 

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

सतीश जारकीहोली के बयान को लेकर बीजेपी नेता और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने मंगलवार (8 नवंबर) को कहा कि वे आधे ज्ञान के साथ एक समुदाय के मतदाताओं को खुश करने के लिए बयान देते हैं और अल्पसंख्यक वोट पाने का सपना देखते हैं. ये राष्ट्र विरोधी है और सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए. क्या राहुल गांधी और सिद्धारमैया की चुप्पी सतीश के बयानों का समर्थन कर रही है? 

कर्नाटक कांग्रेस ने किया किनारा

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सतीश जारकीहोली के बयान खुद को अलग बताया है. कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि सतीश जारकीहोली का बयान उनकी निजी राय है न कि कांग्रेस पार्टी की राय, हम इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे. कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का समर्थन करती है और उनके बयान से सहमत नहीं है. 

क्या कहा था सतीश जारकीहोली ने?

सतीश जारकीहोली ने रविवार (6 नवंबर) को निप्पनी इलाके में 'मानव बंधुत्व वेदिके' की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यहां के लोगों पर एक शब्द और एक धर्म को जबरदस्ती थोपा जा रहा है और इस संबंध में उचित बहस होनी चाहिए. सतीश ने कहा था कि हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह फारसी है. फारसी ईरान, इराक, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान से है. भारत का इससे क्या संबंध है? फिर हिंदू आपका कैसे हो गया? इस पर बहस होनी चाहिए.

उन्होंने कहा था कि विकिपीडिया को देखें, यह शब्द (हिंदू) कहां से आया है? यह आपका नहीं है. फिर आप इसे इतने ऊंचे स्थान पर क्यों रख रहे हैं? यदि आप इसका अर्थ समझते हैं, तो आपको शर्म आएगी. हिंदू (Hindu) शब्द का अर्थ बहुत गंदा है. यह मैं नहीं कह रहा हूं, स्वामी जी ने यह कहा है, यह वेबसाइटों पर है.

ये भी पढ़ें- 

Karnataka: सतीश जारकीहोली के बयान को सीएम बोम्मई ने बताया राष्ट्र विरोधी, कांग्रेस ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget