एक्सप्लोरर

सांस लेने में तकलीफ के बाद शशिकला अस्पताल में भर्ती, विधानसभा चुनाव से पहले जेल से होना है रिहा

शशिकला की बीमारी ऐसे समय सामने आई है जब एक हफ्ते बाद 27 जनवरी को वह जेल से रिहा की जाने वाली हैं. ऐसे वक्त पर उनकी रिहाई होने जा रही है जब वहां पर अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है.

बेंगलुरु: आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में सजा काट रहीं वीके शशिकला की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरकारी बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पहले जेल अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था लेकिन बाद में उन्हें बोरिंग अस्पताल ले जाया गया. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण है या नहीं.

अस्पताल के निदेशक और डीन डॉ मनोज कुमार एचवी ने एक बयान में कहा कि 63 साल की शशिकला को तनाव, मधुमेह और हाइपोथॉयराइड जैसी बीमारियां हैं और फिलहाल उन्हें खांसी और बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एंटीबायोटिक्स के साथ ही ऑक्सीजन भी दी जा रही है.

एक हफ्ते बाद जेल से रिहा होने वाली हैं शशिकला शशिकला की बीमारी ऐसे समय सामने आई है जब एक हफ्ते बाद 27 जनवरी को वह जेल से रिहा की जाने वाली हैं. शशिकला तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सबसे करीबी मानी जाती थीं. वह उस वक्त से जयललिता की दोस्त रही, जब पूर्व सीएम एक फिल्म स्टार थीं और राजनीति में नई-नई आईं थीं. शशिकला फरवरी 2017 से बेंगलुरु के एक जेल में हैं. उनको जेल की सजा 66.65 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई थी.

27 जनवरी को ऐसे वक्त पर उनकी रिहाई होने जा रही है जब वहां पर अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. शशिकला का तमिलनाडु की राजनीति पर बड़ा असर माना जाता है. ऐसे में अगर वह अपने उस राजनीतिक ओहदे को वापस पा लेती है तो वह राज्य के विधानसभा चुनाव में अपने गहरा असर रख सकती है.

ये भी पढ़ें- सरकार का कृषि कानूनों को एक-डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव, क्या किसान मानेंगे?

6 लाख मकान...गरीबों के नाम... PM Modi ने 'अपना घर' होने का सपना किया पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए
Explained: SBI डेटा लीक, क्या खाली हो जाएगा आपका अकाउंट? डार्क वेब पर डेटा जाने का मतलब समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget