एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता थरूर बोले- BJP लोकसभा चुनाव जीती तो 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा भारत

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. शशि थरूर ने कहा है कि अगर बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतती है तो वो 'हिंदू पाकिस्तान' बनने जैसे हालात पैदा कर देगी. बीजपी ने थरुर के इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांगी मांगने को कहा है.

शशि थरूर ने क्या कहा है?

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने कहा, ‘’2019 में बीजेपी जीती तो वो नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे मुल्क में बदलने का रास्ता साफ करेगा.’’ उन्होंने कहा कि फिर यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं होगा.’’

 शशि थरूर ने कहा, "बीजेपी हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों को स्थापित करेगी, जो अल्पसंख्यकों की समानता को खत्म कर देगी. वो हिंदू पाकिस्तान बनाएगी. ऐसे भारत का सपना महात्मा गांधी, नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों ने नहीं देखा था."

देश और हिंदुओं का अपमान करने का मौका नहीं छोड़ती कांग्रेस- बीजेपी

शशि थरूर के इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें जवाब दिया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, ''शशि थरूर ने कहा है कि बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतती है तो भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा. शर्मानाक. कांग्रेस देश और हिंदुओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. हिन्दू आतंकवाद से लेकर हिन्दू पाकिस्तान तक कांग्रेस पाकिस्तान परस्ती से बाज नहीं आएगी.''  बीजेपी ने थरुर के इस बयान के लिए राहुल गांधी से मांगी मांगने को कहा है.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को बनाया जाता है निशाना जिस पाकिस्तान की बात थरूर कर रहे हैं, वहां अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जाता है. अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय के लोग जुल्म का शिकार बनते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पसंख्यकों पर जुल्म से निटपने में पाकिस्तान की सरकार पूरी तरह से नाकाम है. सेना की आलोचना करने पर और भारत से बेहतर रिश्ते की वकालत करने पर लोग लापता हो जाते हैं.  ये दावा पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने ‘स्टेट ऑफ ह्यूमन राइट्स इन 2017’ की वार्षिक रिपोर्ट में किया है. साल 1947 में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी 20% थी. साल 1998 तक आते आते घटकर सिर्फ 3% से थोड़ी ज्यादा है. पाकिस्तान में कुल 36 लाख 30 हजार अल्पसंख्यक वोटर हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 17 लाख 70 हजार हिंदू वोटर हैं. 16 लाख 40 हजार ईसाई वोटर हैं और सिर्फ 8 हजार 852 सिख वोटर हैं.

कौन हैं शशि थरूर?

थरूर पूर्व राजनयिक और कांग्रेस के बड़े नेता हैं. थरूर संयुक्त राष्ट्र में काम कर चुके हैं. वह  साल 2009 से तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं. थरूर यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. आईपीएल विवाद को लेकर शशि थरूर अपनी कुर्सी भी गवां चुके हैं. थरूर को फिलहाल पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में अग्रिम जमानत मिली हुई है. थरूर पर सुनंदा को खुदकुशी को उकसाने का आरोप है.

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात में राहुल का हमला, कहा- हार देख उन्माद फैलाती है बीजेपी

शराबबंदी पर नीतीश का यू-टर्न, अब जब्त नहीं होंगे घर, गाड़ी और खेत

लिंचिंग के दोषियों को माला पहनाने वाले जयंत सिन्हा ने मांगी माफी, कहा- इससे गलत संदेश गया

सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- ताजमहल की सुंदरता नहीं बचा सकते तो ध्वस्त कर दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget