एक्सप्लोरर

कौन हैं दिनेश अरोड़ा? संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद फिर चर्चा में आए

Delhi Liquor Policy: शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली में होटल इंडस्ट्री के बड़े कारोबारी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन गए है. संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अरोड़ा फिर चर्चा में आ गए हैं.

Who Is Dinesh Arora: दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने बुधवार (4 अक्टूबर) को कई घंटों की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को वाईएसआर कांग्रेस के लोकसभा सदस्य मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा और दिल्ली के कारोबारी दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनने की इजाजत दी.

इससे पहले दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं. मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ही एजेंसियां जांच कर रही है.

क्या हैं आरोप?

ईडी ने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के बड़े कारोबारी दिनेश अरोड़ा को जुलाई में गिरफ्तार किया था. केंद्रीय एजेंसी ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में मनीष सिसोदिया पर दिनेश अरोड़ा की मदद से एक अन्य कारोबारी और मामले के आरोपी अमित अरोड़ा से रिश्वत लेने का आरोप लगाया. एजेंसी ने इस घूस को धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपराध की आय बताया है.

ईडी के मुताबिक, अरोड़ा ने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान उनकी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी. संजय सिंह से मुलाकात के बाद वह सिसोदिया के संपर्क में आए. यह कार्यक्रम दिल्ली चुनाव से पहले पैसा जुटाने के लिए आयोजित किया गया. संजय सिंह ने उनसे कहा कि वे रेस्तरां मालिकों से चुनाव के लिए धन जुटाने के लिए कहें.

कौन हैं दिनेश अरोड़ा?

दिनेश अरोड़ा रेस्त्रां इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है और फिलहाल अरोड़ा जमानत पर हैं. उन्होंने 2009 में दिल्ली के हौज खास में अपना पहला कैफे शुरू किया था. इसके बाद इस इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए. दिनेश अरोड़ा अनप्लग्ड कोर्टयार्ड, चीका दिल्ली और ला रोका एयरोसिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे.

सीबीआई के अनुसार, दिनेश अरोड़ा राधा इंडस्ट्रीज में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) समिति के सदस्य भी हैं. उन्होंने 2018 में ईस्टमैन कलर रेस्त्रां प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी. NRAI के मुताबिक अरोड़ा के रेस्त्रां दिल्ली के लगभग हर अहम इलाकों में हैं.   

दिनेश अरोड़ा ने उस समय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा जब उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद की. इसके लिए उन्होंने अपने घर को एक पैकेजिंग फैसिलिटी में बदल दिया और जरूरतमंदों को खाना दिया था. 

यह भी पढ़ें- ED ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को फिर किया तलब, TMC बोली- 'सारे हथकंडे अपनाने के बाद अब वे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget