एक्सप्लोरर

संजय राउत ने उद्धव ठाकरे के साथ ट्वीट की तस्वीर, कहा- लक्ष्य से पहले सफर में मजा आता है

संजय राउत ने रविवार को कहा था कि बीजेपी के साथ बातचीत सिर्फ मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर होगी. राउत का आज शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का कार्यक्रम है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए संदेश लिखा ''लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है.'' 'मराठी मानुष' के मुद्दों की पैरोकार रही शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी में संदेश पोस्ट किया ''लक्ष्य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है.''

राउत ने पोस्ट में अपने फालोअर्स का अभिवादन 'जय हिंद' के नारे के साथ किया है, वह भी तब जब पार्टी लंबे समय से अभिवादन के लिये 'जय महाराष्ट्र' के इस्तेमाल पर जोर देती रही है. गठबंधन सहयोगी बीजेपी के साथ महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच राउत का आज शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात का कार्यक्रम है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया था कि जल्द ही '170 विधायकों' के समर्थन से उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा.

प्रदेश में सरकार गठन को लेकर गतिरोध अभी बना हुआ है. इस बीच राउत ने रविवार को कहा कि बीजेपी के साथ बातचीत सिर्फ मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर होगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अकोला में रविवार को बताया कि नयी सरकार का गठन जल्द होगा. गतिरोध के बीच, शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी संपर्क साधती दिख रही है क्योंकि एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को पत्रकारों के सामने राउत द्वारा उन्हें भेजे गए एक संदेश का खुलासा किया.

संदेश में लिखा था- ''नमस्कार, मैं संजय राउत. जय महाराष्ट्र.'' पवार ने कहा, ''इसका मतलब मुझे उन्हें फोन करना चाहिए. मैं फोन कर, जांच करूंगा.'' महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये हाल में हुए चुनाव में बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं. एनसीपी ने 54 सीटें जीतीं और कांग्रेस के खाते में 44 सीटें आई हैं.

यह भी पढ़ें-

टी-20 विश्व कप से पहले गेंदबाजों को छोटे स्कोर का बचाव करना सीखना होगा- रोहित शर्मा

महाराष्ट्र: जेब में थे सिर्फ तीन रुपये, ईमानदारी ऐसी की बस स्टॉप पर पड़े 40 हजार रुपये लौटाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget