एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी अटकलों के बीच संजय राउत ने दिया बयान, जानें क्या कहा?

राउत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग ने शायद पाटिल को ‘कुछ जिम्मेदारी दी हो’ और संभवत: उनके पास इस संबंध में अधिक जानकारी हो.

मुंबई: शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी. राउत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के लोग अभी चुनाव नहीं चाहते हैं.

एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ‘‘कोई भी मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता. लेकिन कोई अस्थायित्व का हल भी नहीं बता सकता. सभी कोशिश करेंगे कि कुछ न हो लेकिन यदि यदि कोई गठबंधन काम नहीं करता है तो कोई विकल्प भी नहीं होगा.’’

राउत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग ने शायद पाटिल को ‘कुछ जिम्मेदारी दी हो’ और संभवत: उनके पास इस संबंध में अधिक जानकारी हो.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं चंद्रकांत पाटिल के बयान को सकारात्मक ढंग से लेता हूं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग चुनाव नहीं चाहते हैं. मैं भी यही कह रहा हूं कि चुनाव नहीं होना चाहिए. इसलिए ठाकरे सरकार पांच साल चलेगी और चुनाव नहीं होंगे.’’

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के पिछले सप्ताह स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड से जुड़ जाने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना सांसद ने कहा कि व्यक्ति को नौकरी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आने का हक है.

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के पुलिस महानिदेशक रहे पांडेय साहब से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. उन्होंने पद पर रहते हुए मुम्बई पुलिस के खिलाफ जो बयान दिये थे, हम उसके खिलाफ थे. आप मुम्बई पुलिस का अपमान मत कीजिए.’’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मुम्बई पुलिस द्वारा जांच किये जाने के दौरान जब पांडेय ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी तब शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी. शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा ‘‘अब सीबीआई जांच कर रही है. पूरा देश यह देखने का इंतजार कर रहा है कि सीबीआई इस मामले में क्या करती है. मैं समझता हूं कि पांडेय को भी कुछ समय इंतजार करना चाहिए.’’

उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वाले चैनलों से अब सीबीआई से सवाल पूछने को कहा. सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की एक महीने से अधिक समय से जांच कर रही है.

राउत ने कहा, ‘‘चैनल हमसे सवाल पूछ रहे थे. उन्हें अब सीबीआई, पांडेय और नीतीश कुमार से सवाल करना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि ये आरोप शिवसेना को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा थे.

सीबीआई ने सोमवार को कहा था कि राजपूत की मौत के मामले में अभी वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पिछले सप्ताह भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू होने पर राउत ने कहा कि वह शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के लिए उनके साक्षात्कार के वास्ते कार्यक्रम तय करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से फिर मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब इस राज्य में लागू होगा UCC, सरकार ने विधानसभा में पेश किया बिल
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब इस राज्य में लागू होगा UCC, सरकार ने विधानसभा में पेश किया बिल
बंगाल में घुसपैठियों के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, सरकार ने जारी कर दिया ये आदेश
बंगाल में घुसपैठियों के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, सरकार ने जारी कर दिया ये आदेश
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, कहा- 'महंगाई मैन की वसूली...'
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, कहा- 'महंगाई मैन की वसूली...'
'IED बम और रॉकेट कैसे बनाएं?' दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी ने ChatGPT और YouTube पर पूछे थे ये सवाल, चौंकाने वाला खुलासे
'IED बम और रॉकेट कैसे बनाएं?' दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी ने ChatGPT और YouTube पर पूछे थे ये सवाल, चौंकाने वाला खुलासे

वीडियोज

US-Israel-Iran War: यूरेनियम छोड़ने से ईरान का इनकार | Breaking | Donald Trump
US-Israel-Iran War: ट्रंप के शांति समझौता संकेत से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट! | US Oil Crash
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर मीटर देखकर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Petrol-Diesel Price Hike:पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, डंपर ट्रक पर पलटा, बस की टक्कर से 6 की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, डंपर ट्रक पर पलटा, बस की टक्कर से 6 की मौत, कई घायल
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: 15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम
Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम
Viral Video: और कर लो स्केटिंग... रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश
और कर लो स्केटिंग... रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश
Embed widget