एक्सप्लोरर

बीजेपी तो संजय राउत का जवाब, बोले- शिवसेना को किसी भी दल से हिंदुत्व पर प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

राउत ने शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर यहां दादर में शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद यह टिप्पणी की.

मुम्बई: शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना हमेशा ही ‘हिंदुत्ववादी’ रही है एवं रहेगी और उसे इस विचारधारा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को लेकर किसी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. राउत ने शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर यहां दादर में शिवाजी पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की.

पिछले साल लंबे समय की अपनी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ने वाली शिवसेना राकांपा और कांग्रेस जैसे गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार चला रही है. राउत ने कहा, ‘‘हमारे हिंदुत्व को किसी अन्य दल के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. हम कट्टर हिंदुत्ववादी रहे हैं, आज हैं और कल भी रहेंगे ....देश को जब भी उसकी जरूरत होगी, शिवसेना हिंदुत्व की तलवार के साथ सामने आ जाएगी.’’

वह भाजपा के बार-बार किये जा रहे इस दावे को लेकर पूछे गए एक सवाल का उत्तर दे रहे थे कि शिवसेना हिंदुत्व के मार्ग से भटक रही है जिसकी वकालत दिवंगत शिवसेना संस्थापक ने की थी.

जब राउत से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने की भाजपा नेता सी टी रवि की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद हमारे लिए सदैव आदर्श रहे हैं. लेकिन नाम बदलने से क्या होगा? इसके बजाय, अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक नया बड़ा विश्वविद्यालय स्वामी विवेकानंद के नाम पर स्थापित किया जाना चाहिए.’’

शिवसेना सांसद ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु हमेशा ही ‘देश का गर्व’ रहे हैं और बस नफरत एवं राजनीतिक मंशा के चलते विश्वविद्यालय का नाम बदलना ‘सही नहीं’ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget