एक्सप्लोरर

उद्धव की सेना ने 'देवा भाऊ' पर लुटाया प्यार, शिंदे से जारी तकरार! जानें क्या है माजरा

Uddhav;s Sena Praised Devendra Fadnavis: सीएम देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली जिले की पहचान नक्सल प्रभावित से बदलने के लिए काम कर रहे हैं. इस पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) ने जमकर तारीफ की.

Uddhav;s Sena Praised Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहता है. हाल ही में इसके विपरीत कुछ अलग नजारा देखा जा रहा है. नए साल की शुरुआत में विपक्षी पार्टी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करती दिख रही है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विपक्षी पार्टी ने भरपूर प्रशंसा की है. वर्तमान समय में राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) ने माओवाद से प्रभावित गढ़चिरौली जिले के विकास के लिए देवेंद्र फडणवीस के कामों की जमकर तारीफ की और बधाई दी.

'बधाई हो, देवेंद्र भाई', फडणवीस की प्रशंसा

यूबीटी शिवसेना के मुखपत्र सामना ने शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को "बधाई हो, देवेंद्र भाई" हेडलाइन के साथ एक संपादकीय लिखते हुए कहा, "अगर सीएम देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली जिले की पहचान नक्सल प्रभावित से बदलने के लिए काम कर रहे हैं, तो इसका स्वागत करना चाहिए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ने गढ़चिरौली जिले का चयन किया है और नए साल से काम शुरू भी कर दिया है."

'फडणवीस ने विकास युग की नई शुरूआत की'

शिव सेना यूबीटी के नेता संजय राउत के लिखे गए संपादकीय में आगे कहा गया, “ एक तरफ जहां अन्य मंत्री संसाधनपूर्ण विभाग नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, तो वहीं फडनवीस गढ़चिरौली पहुंचे और विकास के एक नए युग की शुरुआत की. गढ़चिरौली जिले में नक्सली गतिविधियों के कारण विकास नहीं हो पाया. इसे बदलने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की आवश्यकता है और फडणवीस गढ़चिरौली जिले के हालात को बदलने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखा रहे हैं. इससे सभी लोगों को खुश होना चाहिए."

'फडणवीस की तारीफ, शिंदे पर तंज'

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद पांच सालों में पहली बार यह देखा गया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने अपने पूर्व के राजनीतिक सहयोगी के बारे में सकारात्मक बात कही है. हालांकि इस संपादकीय में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज किया गया है.

शिवसेना (UBT) ने एकनाथ शिंदे पर तंज ऐसे समय में किया है जब बीजेपी और शिवसेना के बीच काफी नाटकीय राजनीति के बाद स्थिति शांत हुई है. पिछले साल दिसंबर हुए विधानसभा सभा चुनाव के बाद काफी सियासी समीकरण के बाद एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें:

'मंदिर के भक्तों को मस्जिद में जाने के लिए किया जा रहा मजबूर', BJP विधायक का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget