एक्सप्लोरर

शिवसेना नेता ने कहा- EC एक पार्टी की तवायफ की तरह काम कर रहा है

शिवसेना उपचुनाव को लेकर इसलिए भी आक्रामक है क्योंकि पालघर में उपचुनाव में उसके सामने बीजेपी है. कल यानी 31 मई को पालघर और कैराना समेत 4 लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आएंगे.

नई दिल्ली: यूपी-महाराष्ट्र की तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सीधे चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं. दो दिन पहले तीनों सीटों पर वोटिंग के दौरान कई जगह ईवीएम खराब हो गईं. चुनाव आयोग ने वजह गर्मी को वजह बताया. ईवीएम खराब होने की वजह से आज कैराना के 73 और भंडारा गोंदिया के 49 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई.

इस बीच शिवसेना संजय राउत ने चुनाव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर नए विवाद को जन्म दे दिया है. संजय राउत ने चुनाव आयोग की तुलना सवायफ से कर दी है. संजय राउत ने कहा, ''हमारे लोगों ने पालघर उपचुनाव में बीजेपी के लोगों को रंगे हाथ नोट बांटते पकड़ा था लेकिन चुनाव आयोग ने कोई ऐक्शन नहीं लिया. अगर चुनाव आयोग ऐसा ही पूरे देश में कर रहा है तो इसका मतलब यह है कि वह एक राजनीतिक पार्टी के 'तवायफ' की तरह काम कर रहा है.'

संजय राउत के बयान से पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी चुनाव आयोग पर तल्ख टिप्पणी की गई थी. शिवसेना उपचुनाव को लेकर इसलिए भी आक्रामक है क्योंकि पालघर में उपचुनाव में उसके सामने बीजेपी है. कल यानी 31 मई को पालघर और कैराना समेत 4 लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आएंगे. विधानसभा की दस सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आऩे हैं.

पालघर का चुनावी गणित कैसा है? बीजेपी सांसद चिंतामण बनगा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है. पालघर लोकसभा सीट पर चौतरफा जंग है. शिवसेना ने यहां से दिवंगत बीजेपी सांसद चिंतामण बनगा के बेटे को ही मैदान से उतारा है.

महाराष्ट्र: पालघर में चौतरफा मुकाबला, शिवसेना बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज

बीजेपी ने राजेंद्र गावित पर दांव खेला है जो पहले कांग्रेस में थे. कांग्रेस ने पांच बार सांसद रहे दामू शिंगडा को मैदान में उतारा है. चौथा उम्मीदवार बहुजन विकास अघाड़ी के बलराम जाधव हैं. उम्मीदवार चार हैं लेकिन असली लड़ाई बीजेपी और शिवसेना के बीच ही है. 28 मई को चुनाव होने हैं. 31 मई को नतीजे आएंगे तब पता चलेगा कि जंग कौन जीतेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget