एक्सप्लोरर

फडणवीस से मुलाकात पर संजय राउत की सफाई, बोले- सामना में इंटरव्यू के लिए मिला, किसी से मिलना अपराध तो नहीं

देवेंद्र फडणवीस बीजेपी की ओर से बिहार में चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं. बता दें कि संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक भी हैं.

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है. संजय राउत ने अपनी मुलाकात को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह सामना में इंटरव्यू के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिले थे. वहीं बीजेपी ने भी राजनीति से परे मुलाकात बताया है. उन्होंने कहा कि फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता मिल सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस जल्द ही शिवसेना को इंटरव्यू दे सकते हैं. हालांकि इसके लिए शर्त रखी गयी है कि यह इंटरव्यू बिहार चुनाव के बाद किया जाएगा. देवेंद्र फडणवीस बीजेपी की ओर से बिहार में चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं. बता दें कि संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक भी हैं.

फडणवीस-राउत की मुलाकात के बाद सवाल क्यों? दअरसल महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की गठबंधन की सरकार तो बन गई, लेकिन कई ऐसे मौके आए जब तीनों दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए. लगातार यह चर्चा चलती रही कि क्या यह गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था. हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग हो गई. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी.

इसके बाद से बीजेपी और खासतौर से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रहे हैं. कोरोना से लेकर सुशांत राजपूत मौत मामला, कंगना रनौत मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है. माना जा रहा है कि सुशांत राजपूत मामला ज्यादा लंबा खिंचने से शिवसेना कहीं ना कहीं दबाव में है, फडणवीस से राउत की मुलाकात इसी दबाव को कम करने की कोशिश मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- नासा की अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में स्पेस स्टेशन से डालेंगी वोट, 3 नवंबर को होना है मतदान चीन: सात महीने बाद मिला लापता पत्रकार का सुराग, कोरोना की रिपोर्टिंग करने गया था वुहान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget