एक्सप्लोरर

अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कह कर संजय राउत ने पूरे गुजरात का अपमान किया- बीजेपी

बीजेपी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना नेता ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है.

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत, अहमदाबाद की तुलना “छोटा पाकिस्तान” से करने की बात कहकर गुजरात को “बदनाम” कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें गुजरात और अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. मुंबई में राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत में इतना साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना ‘छोटे पाकिस्तान’ से उसी प्रकार कर सकें जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बताया था.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. शिवसेना सांसद ने कहा, “अगर वह लड़की मुंबई और महाराष्ट्र को मिनी पाकिस्तान कहने के लिए माफी मांग लेगी तो मैं भी इसके बारे में सोचूंगा. क्या उसमें इतना साहस है कि अहमदाबाद के लिए यही कह सके?”

राउत की टिप्पणी पर गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना नेता ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है. उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरात, अहमदाबाद और अहमदाबादियों से माफी मांगनी चाहिए.” पंड्या ने कहा कि शिवसेना को गुजरात, गुजरातियों और गुजरात के नेताओं को “जलन, घृणा और द्वेष की भावना से निशाने पर लेना” बंद करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रिया में बर्फ के बक्से में रहकर शख्स ने बनाया नया कीर्तिमान, पिछला रिकॉर्ड तोड़ने में लगे 30 मिनट अपने खिलाफ छपी खबर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- पूरी तरह से झूठी कहानी जो ज्यादा समय नहीं चलने वाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget