एक्सप्लोरर

IT Raid: अखिलेश यादव के करीबियों पर छापेमारी के सपोर्ट में आए संजय निषाद, कहा- भष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन पर साथ

IT Raid: आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, मऊ में अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की.

Income Tax Department Raid: आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी की घटना पर जहां अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने नेताओं के बचाव में उतरे हैं, वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने अखिलेश पर ही निशाना साधा है. संजय निषाद ने आईटी की इस छापेमारी (IT Raid) का समर्थन भी किया है. आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, मऊ में अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की. मैनपुरी के मनोज यादव, लखनऊ में अखिलेश के पूर्व ओएसडी जैनेंद्र यादव और मऊ में सपा प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर भी छापे की कार्रवाई की गई. 

संजय निषाद ने कहा है कि मैं आज कुछ लोगों के खिलाफ आई-टी छापेमारी का समर्थन करता हूं. हम भ्रष्ट लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई के लिए सरकार का समर्थन करते हैं. इन्हीं लोगों के तहत निषादों पर अत्याचार हुए. ऐसी कार्रवाई पर निषाद पार्टी सरकार का समर्थन करती है. इससे पहले अपनी पार्टी के नेताओं पर आयकर छापों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे बीजेपी को हार का डर सताएगा दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे. अभी इनकम टैक्स विभाग आया है फिर ईडी और सीबीआई आएगी. अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने आ गया. बीजेपी के पास कोई नया रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकार से टकराएगा उस पर और मामले दर्ज होंगे. सपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का मिसयूज हुआ और जनता ने जवाब दिया. 

 

ये भी पढ़ें- PM Modi ने यूपी में दिया UPYOGI का नारा, अखिलेश ने निशाना साधते हुए कहा- सरकार अनुपयोगी है

बीजेपी पर अखिलेश ने क्या लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने छापे की खबर आने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छापेमारी की कार्रवाई चुनाव को देखते हुए की जा रही है. उन्होंने पूछा कि इनकम टैक्स रिटर्न निकालने के समय क्यों नहीं देखा गया. सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी और नेता इससे डरने वाले नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है. कांग्रेस का पुराना इतिहास उठा कर देखिए, जब भी डराना होता था तो इन्हीं संस्थाओं का इस्तेलमाल कर डराया जाता था. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही थी हम रामराज्य लाएंगे. लेकिन जो समाजवाद का रास्ता है, वही रामराज्य लाएगा.

ये भी पढ़ें- Philippines Typhoon: तस्वीरों में देखें फिलीपींस में तूफान राय की तबाही, 31 की गई जान, हजारों बेघर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget