एक्सप्लोरर

सबूतों को मिटाया, FIR में देरी, कोलकाता रेप केस में संदीप घोष और SHO पर क्या-क्या आरोप?

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस में सीबीआई ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतका के माता-पिता बार-बार आरोप लगाते थे कि तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई थी.

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ अभिजीत मंडल पर कार्रवाई की है. सीबीआई ने संदीप घोष को डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना के सबूतों को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया तो वहीं एसएचओ अभिजीत मंडल को एफआईआर दर्ज करने में देरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष आरजी कर अस्पताल में भ्रष्टाचार के मामले में ज्यूडिशियल कस्टडी पर हैं, इसलिए रिमांड पर रखने के लिए कोर्ट ने अनुमति दे दी है. दोनों आरोपियों को रविवार (15 सितंबर 2024) को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सबसे पहले कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय का गिरफ्तार किया था. कोलकाता हाई कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले के जांच की प्रोगरेस रिपोर्ट देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था, जिसे 17 सितंबर को कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. 

तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगा चुका है

मृतका के माता-पिता बार-बार आरोप लगाते रहे कि तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई थी. कोलकाता रेप मामले में सीबीआई 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है तो वहीं संदीप घोष से लगातार 15 दिनों तक पूछताछ की गई थी. सीबीआई ने इससे पहले 26 अगस्त 2024 को संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था.

संदीप घोष को फिलहाल प्रेसीडेंसी सेंट्रल जेल की एक एकांत कोठरी में रखा गया है, जहां उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में लाया गया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ संदीप घोष की याचिका पर विचार करने से भी इंकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें : CBI का बड़ा एक्शन, जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget