एक्सप्लोरर

CBI का बड़ा एक्शन, जूनियर डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार

CBI Arrested Sandip Ghosh: कोलकाता रेप मर्डर केस में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है. पहले वो भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए थे.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर के मामले में सीबीआई ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार (14 सितंबर) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है. वह 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं.

इससे पहले सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था. अब रेप-मर्डर के मामले में ताजा गिरफ्तारी की है. सीबीआई ने आरजी कर बलात्कार मामले की जांच में एफआईआर दर्ज करने में कथित देरी और सबूत गायब करने के आरोप में संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है. संदीप को रविवार को सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा.

सबूतों के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप 

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की जांच से पता चला है कि संदीप घोष और कोलकाता पुलिस के एसएचओ दोनों कथित तौर पर जांच में देरी करने और सबूतों से छेड़छाड़ करके न्याय में बाधा डालने में शामिल थे. इस महीने की शुरुआत में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में संदीप घोष और तीन अन्य को 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 

संदीप घोष को एकांत कोठरी में रखा गया

घोष को फिलहाल प्रेसीडेंसी सेंट्रल जेल की एक एकांत कोठरी में रखा गया है, जहां उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में लाया गया था. संदीप घोष को 2 सितंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. कलकत्ता हाई कोर्ट ने परिसर में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. 

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक 31 साल की जूनियर डॉक्टर का शव मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ क्रूरता के साथ बलात्कार किया गया था. इस मामले को लेकर देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल की और विरोध प्रदर्शन किए. 

ये भी पढ़ें: Sandip Ghosh Crime: संदीप घोष पर हांगकांग में मेल नर्स के साथ छेड़छाड़ का लगा था आरोप, मामला भी हुआ था दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget