एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case में CBI का बड़ा ऐक्शन! अब शाहजहां शेख के भाई आलमगीर समेत तीन को किया अरेस्ट

Sandeshkhali Case: संदेशखालील में ईडी पर हमला करने के मामले में सीबीआई ने पूरे दिन पूछताछ करने के बाद आलमगीर को गिरफ्तार किया. इस मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Shahjahan Sheikh Case: शाहजहां शेख केस में सीबीआई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने शाहजहां शेख के भाई आलमगीर को गिफ्तार किया है. इसके अलावा माफुजर मौला और शिलाजुर मौला को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. माफुजर मौला टीएमसी यूथ का प्रेजिडेंट है. तीनो ईडी अफसरों पर हमले में शामिल थे.

शाहजहां शेख के भाई की गिरफ्तारी

शाहजहां शेख के भाई आलमगीर को सीबीआई ने कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित अपने ऑफिस में पूरे दिन पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. शाहजहां शेख को पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जांच के के लिए सीबीआई को सौंप दिया था. ईडी पर हमला करने के मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (14 मार्च) की सुबह शाहजहां शेख से जुड़े कई स्थानों पर तलाशी ली थी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शाहजहां शेख के एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई थी. यह छापेमारी शाहजहां शेख के खिलाफ दायर जमीन हड़पने के मामले के सिलसिले में की गई थी.

सीबीआई हिरासत में है शाहजहां शेख

इससे पहले उत्तर 24 परगना जिले की कोर्ट ने गुरुवार (14 मार्च) को संदेशखालि मामले के आरोपी शाहजहां शेख की सीबीआई हिरासत आठ दिन के लिए बढ़ाई थी. शाहजहां शेख करीब 55 दिनों पर फरार रहने के बाद 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया. संदेशखाली में महिलाओं ने उस पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था. 

साल के शुरुआत में 5 जनवरी को कथित राशन घटाला मामले में शाहजहां शेख के घर तालाशी लेने के लिए ईडी की टीम पहुंची थी. वहां ईडी की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. उसके बाद से ही शाहजहां शेख लापता हो गया था. पश्चिम बंगाल सीआईडी उस पर लगे आरोपों की जांच कर कर रही थी, लेकिन बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने के आदेश पर यह जांच सीबीआई को सौंप दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी, जानिए VIP सीटों पर कब होगा मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget